VIRAL PHOTO: रणवीर को सरेआम किस करती नजर आई मस्तानी दीपिका

Update: 2016-07-22 12:15 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी लाख चाहकर भी अपना प्यार दुनिया वालों से नहीं छिपा सकते। मीडिया में काफी समय से उनकी अफेयर की ख़बरें आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ तो है जरुर, ये हम नहीं कह रहे हैं, ये उनकी हाल ही में वायरल हुई तस्‍वीर कह रही है। यह फोटो इरफान खान की 'मदारी' की स्‍क्रीनिंग की है, जहां दोनों स्टार्स एक-दूसरे को किस करते नजर आए।

रणवीर कर रहे ब्वॉयफ्रेंड की तरह केयर

रीसेंटली दीपिका पादुकोण ने रणवीर के साथ अपनी सगाई और शादी की खबरों को नकार दिया था। लेकिन दोनों के बीच कुछ तो है क्योंकि फिर से इस कपल को एकसाथ स्पॉट किया गया। यहां रणवीर सिंह एक परफेक्‍ट ब्‍वॉयफ्रेंड की तरह दीपिका को गाड़ी तक छोड़ने आए।

रणवीर और दीपिका की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। वैसे तो इस बारे में दीपिका ने कोई खास जवाब नहीं दिया है। पर रणवीर सिंह खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। बता दें हाल ही में स्‍पेन में आयोजित आईफा अवार्ड के दौरान वे अपनी लेडी लव को लेकर प्‍यार का इजहार करते नजर आए थे।

Tags:    

Similar News