नेशनल क्रश दिशा: मोस्ट डिजायरेबल वूमन लिस्ट में शामिल, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड की नेशनल क्रश कही जाने वाली दिशा पाटनी की खूबसूरती तो जग जाहिर हैं। वो अपनी फिट बॉडी के लिए जिम में घंटों पसीना बहातीं है। ये उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने कम उम्र में अच्छी पहचान बनाई हैं।

Update: 2020-08-30 07:13 GMT

बॉलीवुड की नेशनल क्रश कही जाने वाली दिशा पाटनी की खूबसूरती तो जग जाहिर हैं। वो अपनी फिट बॉडी के लिए जिम में घंटों पसीना बहातीं है। ये उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने कम उम्र में अच्छी पहचान बनाई हैं। दिशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनकी कैल्विन क्लीन की फोटोशूट वायरल होती हैं।

Full View

आपको बता दें, कि एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक दिशा 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वूमन बन गई हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्ध‍ि पर पोस्ट साझा किया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के ऑनलाइन सर्वे में दिशा ने मोस्ट डिजायरेबल वूमन ऑफ 2019 में पहली जगह हासिल की है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर दाल कर दिशा ने अपने सभी फैन्स को शुक्रिया कहा है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के ऑनलाइन सर्वे में भारतीय फीमेल सेलिब्रिटीज की टॉप 50 की रैंकिंग दी गई , जिसमें अलग अलग क्षेत्र के लोग हैं।

यह पढ़ें….चीन को मुंहतोड़ जवाब देंगे जवान, पूर्वी लद्दाख में सेना ने की खास तैयारियां

दिशा ने अपने लुक्स और फिटनेस पर काफी मेहनत की है। जिसकी कुछ तस्वीर और विडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। दिशा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। बॉलीवुड में उनको फिल्म MS dhoni से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी जिसके बाद से वो सक्सेस की सीडिया चढ़ती गयी और कभी पीछे मुड कर नहीं देखा।

Full View

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News