Disha Patani ने पिंक बिकिनी में शेयर किया फोटो, कर रहीं इनको याद

Disha Patani: अभिनेत्री दिशा पाटनी ने पिंक बिकिनी में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दिशा कमाल की लग रही हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-25 10:41 GMT

दिशा पाटनी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Disha Patani: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) आए दिन अपने ग्लैमरस फोटोज के कारण सुर्खियों में रहती हैं। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर दिशा पाटनी ने बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दिशा पाटनी बेहद हॉट लग रही है।

बता दें कि दिशा पाटनी की यह बिकनी तस्वीरे मालदीव ट्रिप के दौरान की हैं। समंदर किनारे खड़ी दिशा पिंक बिकनी में धूप का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस फोटो को शेयर कर कैप्सन में लिखा है 'मिस कर रही हूं..' इसके साथ वह सूरज और समंदर की लहरों का इमोटिकॉन बना रखा है।

गौरतलब है कि जैसे ही दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम पर ये थ्रोबैक फोटो शेयर किया, उनके फैंस फिदा हो गए। दिशा के एक फैंस ने फोटो देख लिखा है कि, मैं सारा दिन आपके ही पोस्ट का वेट करता रहता हूं। जबकि एक ने लिखा है कि एक लाइन में क्या आपकी तारीफ लिखूं जो पानी आपको देखे तो वह प्यासा हो जाए। वहीं एक ने लिखा है कि आपने तो पानी में ही आग लगा दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि क्या खूबसूरत लग रह है।

दिशा की आने वाली फिल्म

दिशा पाटनी कि फिल्म की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलन रिटर्न' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कूपर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सूतारिया नजर आने वाली हैं। बताते चलें कि दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में दिशा के साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे। सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के रोल में नजर आए थे। इसके अलाव दिशा पाटनी ने जैकी चैन के साथ फिल्म 'कुंग फू योगा' (2017) में काम किया। इस फिल्म में लोगों ने दिशा के अभिनय को खूब सराहा।

Tags:    

Similar News