हनीमून पर इस कपल का है ऐसा प्लान, क्रिसमस पेरिस में तो लंदन में मनाएंगे न्यू ईयर

Update: 2016-12-15 09:13 GMT

मुंबई: टीवी की दुल्हन की शादी हुए कुछ महीने हो गए है, लोकिन ये दोनों स्वीट कपल अबतक हनीमून पर नहीं गए है। जी हां बात कर रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की। जो अब हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। शादी के लगभग 5 महीने बाद दोनों हनीमून पर जाने के लिए फ्री हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दिव्यांका और विवेक हनीमून के लिए यूरोप जाएंगे। दोनों पेरिस में क्रिसमस और नया साल लंदन में मनाएंगे।

दोनों कपल ने इसी साल जुलाई में शादी की है। अपने काम में बिजी रहने की वजह से दोनों इस तरह का कोई ट्रिप प्लान नहीं कर पाए थे। लेकिन विवेक पिछले कुछ दिनों से हनीमून पर जाने का मन बना रहे थे। विवेक ने कहा- कि वे इसके लिए लम्बा वक्त चाहते थे ताकि हम दोनों को एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय मिले। वे इसे दिव्यांका के लिए सर्प्राइज के तौर पर रखना चाहता था, लेकिन दिव्यांका दो हफ्ते की छुट्टी अप्लाई कर चुकीं है, इसलिए अब इसे सर्प्राइज रखना मुनासिब नहीं होगा। हम 20 दिसंबर को रवाना होंगे औऱ नए साल में वापस आएंगे।

Full View

‘कवच’ सीरियल के पूरे होने के बाद विवेक हाल ही दुबई गए थे, जहां उन्होंने अपने उन दोस्तों के साथ वक्त बिताया, जिनसे वो अपनी प्री-वेडिंग बैचलर पार्टी में मिल नहीं पाए थे।

Tags:    

Similar News