Do Aur Do Pyaar Teaser: विद्या बालन की रोमांटिक फिल्म दो और दो प्यार का टीजर आज रिलीज

Do Aur Do Pyaar Teaser Review: विद्या बालन एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, इस बार वो प्रतीक गाँधी के साथ रोमांस करते हुए, आएंगी नजर..

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-03-21 06:12 GMT

Do Aur Do Pyaar Movie Teaser 

Do Aur Do Pyaar Teaser: विद्या बालन (Vidya Balan) एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। बता दे कि अभिनेत्री विद्या बालन व प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) की फिल्म दो और दो प्यार में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगी। प्रतीक गाँधी 'स्कैम 1992' में हर्षद मेहता के किरदार से प्रसिद्ध हुए थे। इस साल प्रतीक गाँधी की बैक टू बैक कई सारी फिल्में आ रही है। जिसमें से मडगांव एक्सप्रेस भी एक है। जोकि 22 मार्च 2024 को रिलीज होगी। इसके साथ ही प्रतीक गाँधी व विद्या बालन के साथ दो और दो प्यार में नजर आने वाले है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी यह फिल्म (Do Aur Do Pyaar Movie) अगले महीने रिलीज होगी। तो वहीं आज फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

दो और दो प्यार मूवी टीजर (Do Aur Do Pyaar Movie Teaser)-

विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म का टीजर आज यानि कि गुरूवार को रिलीज कर दिया जाएगा। दो और दो प्यार अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रतीक गांधी दो और दो प्यार में पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। विद्या बालन इस फिल्म में काव्या का किरदार निभा रही है। प्रतीक गांधी काफी मासूम और चंचल किरदार में नजर आ रहे है। इस फिल्म (Do Aur Do Pyaar Movie) में वे एनी के रोल में नजर आएंगे। सेंथिल राममूर्ति काफी समझदार नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह विक्रम की भूमिका में दिखेंगे। इलियाना डिक्रूज फिल्म में वह नोरा के किरदार में नजर आएंगे।

दो और दो प्यार रिलीज डेट (Do Aur Do Pyaar Movie Release Date)-

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार सिनेमाघरों में 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

दो और दो प्यार कास्ट (Do Aur Do Pyaar Movie Cast)-

पहली बार विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News