Kushal Tandon पर भड़कीं Uorfi Javed, कहा- तुम्हारे चाचा का...

Uorfi Javed Slams Kushal Tandon: उर्फी जावेद ने द अलायंस कंटेस्टेंट कुशाल टंडन पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Update:2026-07-07 18:46 IST

Uorfi Javed Slams Kushal Tandon

Uorfi Javed Slams Kushal Tandon: रियलिटी शो अलायंस में भी खूब पंगा हो रहा है, बीते कुछ दिनों से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां बढ़ गई है, इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस कंटेस्टेंट की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वो कोई और नहीं, बल्कि कुशाल टंडन ही हैं। जी हां! कुशाल टंडन ने बीते एपिसोड में कुछ ऐसे बयान दे दिए, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, उन्होंने जैद दरबार से कहा कि तुझे मेरी छोड़ी हुई चीज ही क्यों पसंद आती है, कुशाल के इस बयान ने बवाल मचा दिया। वहीं, अब डॉली जावेद संग भी कुशाल टंडन का पंगा हो गया, जिसके बाद डॉली जावेद की बहन उर्फी जावेद कुशाल टंडन पर बुरी तरह भड़क गईं।

उर्फी जावेद ने कुशाल टंडन पर जाहिर किया गुस्सा

द अलायंस में हाल ही में कुशाल टंडन और डॉली जावेद के बीच गंदी वाली बहस हुई, कुशाल टंडन ने डॉली के बारे में बहुत कुछ गलत कहा, जिसके बाद डॉली ने जब उनसे बात करनी चाही, तो कुशाल वहां से चले गए, फिर डॉली जावेद से रहा नहीं गया और वे कुशाल पर जमकर बरसी, वहीं कुशाल टंडन ने उन्हें एविक्ट करने की भी धमकी दे दी, उन्होंने ऐसा रिएक्ट किया कि जैसे इस हफ्ते डॉली एविक्ट ही हो जाएंगी। इसी मैटर में अब उर्फी जावेद ने अपनी बहन डॉली का सपोर्ट करते हुए कुशाल पर बुरी तरह भड़की।

Full View

उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुशाल टंडन के लिए कहा, "कुशाल को लगता है वो इस शो को रुल कर रहा है और जो वो बोलेगा, वहीं होगा.. इसको निकालूंगा, उसको निकालूंगा.... अरे! तुम्हारे चाचा का शो है क्या? तुम कैसे निकाल सकते हो, तुम कैसे लोगों को धमकी दे सकते हो.. कुछ भी मतलब। कुशाल को लगता है वो पूरी दुनिया रुल करता है, वहीं सबका कर्ता धर्ता है, क्यों भाई? और बाकी लोग सुन भी रहे हैं, और ऐसा क्यों हो रहा, मुझे भी नहीं पता। पहली बात तो कुशाल जी अपने मुंह से पान थूककर बात करिए, कुछ समझ में नहीं आता क्या बोलता है। जहां उसको लगता है कि वो बंदा उसके काम का नहीं है, उसे वो दबाने की कोशिश करता है, और जहां उसको लगता है कि थोड़े उनसे बड़े लोग हैं, जैसे रवि किशन और सोहेल खान... उनकी तो चाटता रहता है, यही उसकी रियलिटी है।"

Tags:    

Similar News