Emraan Hashmi New Car: इमरान हाशमी ने खरीदी इंडिया की सबसे महंगी कार, करोड़ों में है इसकी कीमत

Emraan Hashmi New Car: इमरान हाशमी ने एक नई ब्रांडेड कार खरीदी है। उनकी ये नई कार इंडिया की सबसे महंगी कारों में से एक है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-01-11 12:11 GMT

Emraan Hashmi Buys New Car ( Photo- Social Media)

Emraan Hashmi Buys New Car: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सीरियल किसर का टैग अपने नाम कर चुके अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस की नींदे उड़ने वाली हैं। जी हां! दरअसल इमरान हाशमी ने एक नई ब्रांडेड कार खरीदी है। उनकी ये नई कार इंडिया की सबसे महंगी कारों में से एक है। आइए आपको इमरान हाशमी की इस नई कार की एक झलक दिखाते हैं।

इमरान हाशमी ने खरीदी महंगी कार

इमरान हाशमी ने नई लग्जरी कार खरीदी है। अब यदि आपको बताएं कि उन्होंने कौन सी कार खरीदी है तो नाम सुन ही आप हैरान हो जाएंगे, क्योंकि उसकी कीमत करोड़ों में है। इमरान हाशमी ने रॉल्स रॉयस खरीदी है, जो इंडिया की सबसे महंगी कार मानी जाती है। वहीं अब अगर इसकी कीमत की बात करें तो, इमरान हाशमी की इस नई कार की कीमत 12.25 करोड़ बताई जा रही है। जी हां! इमरान अब 12 करोड़ की रॉल्स रॉयस के मालिक बन चुके हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इमरान हाशमी अपनी नई रॉल्स रॉयस में सवार होकर मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आए, उनका रूबाब देखते बन रहा था। इमरान हाशमी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस समेत यूजर्स भी इमरान को उनकी नई कार के लिए बधाई दे रहें हैं।

Full View

रॉल्स रॉयस से पहले इन कारों के मालिक हैं इमरान हाशमी

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी लग्जरी कारों के बेहद शौकीन हैं। रॉल्स रॉयस से पहले भी उनके पास एक से एक महंगी कारें हैं, जिसमें वह अक्सर पपराजी द्वारा स्पॉट किए जाते हैं। इमरान हाशमी के पास लैम्बोर्गिनी का दो मॉडल है, लैम्‍बोर्गिनी हुराकैन, लैम्‍बोर्गिनी गैलार्डो, रेंज रोवल वोग, मर्सिडीज मैबेक एस560, ऑडी ए8 एल जैसी महंगी गाड़ियां हैं।


इमरान हाशमी वर्कफ्रंट

इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म "टाइगर 3" में नजर आए थे, जिसने उनके किरदार की खूब सराहना की गई। वहीं अब बीते दोनो से बॉलीवुड की गलियारों में हलचल मची हुई है कि इमरान हाशमी "डॉन 3" में नजर आएंगे। वह रणवीर सिंह के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे, हालांकि अबतक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags:    

Similar News