बिगबॉस की एक्स-कंटेस्टेंट तनिषा मुखर्जी के साथ हुआ नस्ल भेद!

उन्होंने यह दावा किया कि उनके साथ बदसलूकी की गई। तनिषा ने बताया कि उनके साथ ऐसा पहले कभी भी नही हुआ। यह पूरी घटना अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में हुई।

Update: 2019-03-12 07:00 GMT
बिगबॉस की एक्स-कंटेस्टेंट तनिषा मुखर्जी के साथ हुआ नस्ल भेद!

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल की बहन अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी जो की टीवी के रियालिटी शो बिगबॉस की एक्स-कंटेस्टेंट भी रह चुकी है। उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है की वो नस्ल भेदभाव का शिकार हुई हैं।

ये भी देखें :जावेद अख्तर बोले- रमज़ान और चुनावों के बारे में पूरी चर्चा घृणित

उन्होंने यह दावा किया कि उनके साथ बदसलूकी की गई। तनिषा ने बताया कि उनके साथ ऐसा पहले कभी भी नही हुआ। यह पूरी घटना अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में हुई। यह एक्ट्रेस ‘क्राई अमेरिकन चैरिटी गाला फंक्शन’ का हिस्सा बनने के लिए गई थीं।

तनिशा का कहना है कि, “बाद में जब वह अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट गईं तो वहां पर एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की। इस बात की जानकारी उन्होने ने सोश्ल मीडिया पर दी थी।

तनिषा ने एक बातचीत में बताया, “मुझे समझ नही आया आखिर मेरे साथ यह क्या हुआ। मैं शांत थी लेकिन वह व्यक्ति काफी रूढ़ था।रेस्टोरेंट में कर्मचारियों का कहना था कि, 'हम अंग्रेजी नही बोल सकते'। जोकि काफी अपमानजनक और नस्लभेदभाव से भरा हुआ था। मैं और मेरे दोस्त काफी हैरान थे। इससे पहले यूएस में हमने कभी भी इस तरह नस्ल-भेदभाव का सामना नही किया है।”

उन्होंने आगे यह भी बताया की, “उन्होंने होटल अथॉरिटी से मदद भी मांगी, लेकिन उन्होंने पुलिस को बुलाने से साफ़-साफ़ इंकार कर दिया।”

ये भी देखें :मैड्रिड: फुटबॉलर जिनेदिन जिदान फिर बने रियाल मैड्रिड के कोच

तनिषा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने नील एंड निक्की, सरकार, सरकार राज, तुम मिलो तो सही आदि फिल्मों में काम किया। लेकिन बॉलीवुड में तनिषा को कुछ खास सफलता नही मिली। तनिषा मुखर्जी बिग बॉस सीज़न 7 में बतौर कंटेस्टेंट दिखी थी। उस दौरान अरमान कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही।

Tags:    

Similar News