Nitin Desai Death: परिवार को अकेला छोड़ गए नितिन देसाई, डायरेक्टर की पत्नी और मां का तो है इंडस्ट्री से खासा नाता

Nitin Desai Family: आज हम आपको मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वह अपने पीछे अकेला छोड़ गए हैं। आइए जानते हैं।

Update:2023-08-05 07:16 IST
Nitin Desai Family (Image credit: Instagram)

Nitin Desai Family: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी की आंखें नम है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि अब नितिन देसाई हमारे बीच नहीं रहे। जब उनके फैंस, दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों का यह हाल है, तो उनकी फैमिली पर क्या बीत रही होगी कोई नहीं जानता। नितिन देसाई अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों की हंसी भी साथ ले गए। आज हम नितिन देसाई के परिवार वालों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी फैमिली में कौन-कौन है।

नितिन देसाई का परिवार

बहुत कम लोग जानते होंगे कि नितिन देसाई की मां एक फिल्म प्रोड्यूसर हुआ करती थीं। नितिन देसाई का एक भाई और उनकी एक बहन भी है, जिसका नाम वैशाली है। नितिन देसाई की पत्नी नैना नितिन देसाई का भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक खासा रिश्ता रहा है। जी हां...नैना एक फिल्ममेकर के तौर पर काम किया करती थीं। नितिन और नैना के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का नाम मानसी देसाई है, जो 'मोल्ड3डी' में प्रोडक्शन कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करती हैं। एक तरह से देखा जाए तो केवल नितिन देसाई ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था।

परिवार का रो-रोकर बुरा है हाल

बता दें कि कल 5 अगस्त 2023 को मुंबई में नितिन देसाई का अंतिम संस्कार किया गया था, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं, एक्टर आमिर खान ने भी नम आंखों से नितिन को आखिरी विदाई दी और उनके परिवार से भी मुलाकात की थी और नितिन की पत्नी नैना और बच्चों को सांत्वना दी, लेकिन अभी कोई सांत्वना नितिन के परिवार के काम नहीं आएगी, क्योंकि किसी ने अपनी पति तो किसी ने अपना पिता खोया है और इस दर्द को कोई कम नहीं कर सकता है।

अपने ही स्टूडियो में लगाई फांसी

नितिन देसाई ने अपने ही फेमस एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। उनके सुसाइड की वजह पैसों की तंगी बताई जा रही है। नितिन देसाई लगभग 180 करोड़ रुपयों के कर्ज में डूबे हुए थे। अब इस बीच नितिन देसाई की मौत को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

जी हां...सामने आई खबर के मुताबिक, नितिन देसाई की मौत प्लान थी। आपको सुनकर बेहद हैरानी होगी कि नितिन देसाई ने अपनी मौत के लिए सेट डिजाइन किया था। एनडी स्टूडियो में काम करने वाले एक शख्स ने इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि नितिन देसाई ने अपनी मौत के लिए सेट डिजाइन किया था। शख्स ने बताया- ''नितिन देसाई ने आत्महत्या करने से पहले एक बड़ा धनुष बाण तैयार किया था। इस धनुष बाण के बीचों बीच नितिन देसाइ ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी थी।

Tags:    

Similar News