तमिल के इस मशहूर एक्टर को आया हार्ट अटैक, एक दिन पहले लगवाई थी वैक्सीन

आज सुबह विवेक को अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें वडापलानी के SIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Report By :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-04-16 11:55 GMT
तमिल एक्टर विवेक ( फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: टॉलीवुड (Tollywood) से एक बड़ी खबर सामने आई है। तमिल के मशहूर एक्टर विवेक (Vivek) को हार्ट अटैक (Heart Attack) आया है। उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। विवेक ने एक दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन लगवाया था।

आपको बता दें कि आज सुबह विवेक (Vivek) को अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था, जिसके बाद उन्हें वडापलानी के SIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवेक के मैनेजर का कहना है कि उनकी हालात सुबह की अपेक्षा ठीक है। वहीं बताया जा रहा है कि विवेक (Vivek) की हालत गंभीर है।

पीआरओ ने दी जानकारी

विवेक (Vivek)के पीआरओ (PRO) ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "विवेक को सुबह अचानक चक्कर आ गया था। उस समय विवेक अपने परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक वो बेहोश हो गए। बेहोश होते ही परिवार वालों ने उन्हें वडापलानी के सिम्स (SIMS) अस्पताल ले गए। वहां इलाज के बाद अब उन्हें होश आ गया है।"

एक दिन पहले ही लगवाया था वैक्सीन

हैरत की बात तो यह है कि विवेक (Vivek) ने एक दिन पहले (15 अप्रैल) ही  कोरोना वैक्सीन लगवाया था। कोरोना वैक्सीन लेने के एक दिन बाद ही विवेक को हार्ट अटैक आया है। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि इसका वैक्सीन से कोई लेना देना नहीं है। वहीं विवेक की फैमिली ने भी बताया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद विवेक बिल्कुल ठीक थे।  

Tags:    

Similar News