सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' में आने वाला हैं मजेदार ट्विस्ट ,फाइनली मिल रहे है अभिरा

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' में आने वाला हैं मजेदार ट्विस्ट ,फाइनली मिल रहे है अभिरा

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-07 15:07 GMT

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' में आने वाला हैं मजेदार ट्विस्ट ,फाइनली मिल रहे है अभिरा

स्टार प्लस के मजेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों हर एपिसोड में फैंस की धड़कने बढ़ रही हैं कि आखिर कब मिलेंगे अक्षरा और अभिमन्यु। प्रोमो देख कर लग रहा है कि अभिमन्यु और अक्षरा फिर से एक होने वाले हैं। लास्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि अभिमन्यु के परिवार के बीच काफी बहस हो जाती है। बता दें कि अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे से सालों बाद आमना-सामना करेंगे। दोनों का प्यार उन्हें एक दूसरे से मिलाने की पूरी कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ चीज़े ऐसी भी हैं जो इन दोनों को मिलने से रोक रही हैं।

क्षरा और अभिमन्यु को करीब लेकर आएगा एक छोटा बच्चा:

इस शो में अक्षरा मॉरीशस से वापस इंडिया लौट आई है। उसे एक म्यूजिक कंसर्ट के लिए जयपुर आना पड़ा। इस बीच अभिमन्यु को भी अक्षरा के आने की खबर लग चुकी है। वह दिल में नफरत लिए अक्षु का इंतजार कर रहा है। शो में एक बार फिर से अक्षु और अभिमन्यु के रास्ते एक होंगे। इन दोनों को एक छोटा बच्चा करीब लेकर आएगा। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक आपने देखा अक्षरा जयपुर तो आ गई लेकिन वह अभिमन्यु से मिलने से डरती हैं। वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु के दिल में अक्षरा के लिए आग की तरह नफरत भरी है वह उस से बस इसलिए मिलना चाहता है ताकि वह उसको निचा दिखा सके।

अक्षरा आखिर अभिमन्यु से दूर क्यों है..?

अक्षरा आज भी अभिमन्यु से उतना ही प्यार करती है लेकिन उसकी दूर रहने की वजह डॉ कुणाल खेर है। दरअसल अभिमन्यु सर्जरी के लिए वह कुणाल खेर की शर्त मानकर अपने पति से दूरी बना ली। डॉ खेर की यह शर्त थी कि वह अभिमन्यु से दूरियां बनाए और उनकी बहन की आवाज बनकर गाना गाए।


Tags:    

Similar News