Gangubai Kathiawadi Release Date: आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की नई डेट आई सामने, 2022 में होगी रिलीज

Gangubai Kathiawadi Release Date: संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।

Written By :  Priya Singh
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-11-15 10:44 GMT

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट आई सामने (Social Media)

Gangubai Kathiawadi Release Date: फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) एक बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा है। यह गुजरात के काठियावाड़ से आईं गंगूबाई कठियावाड़ी जो कि 60 के दशक में मुंबई की माफिया क्वीन्स मानी जाती थीं उनकी कहानी से प्रेरित है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पेन स्टूडियो द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब 18 फरवरी, 2022 को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म जनवरी 2022 में रिलीज होने वाली थी। पेन स्टूडियो ने स्वंय अपने ट्वीटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। बता दें कि इससे पहले यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर (RRR) के रिलीज डेट से टकरा रही थी। जिसे देखते हुए फिल्म मेकर्स ने यह अहम निर्णय लिया है। फिल्म आरआरआर में राम चरण ( Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन ( Ajay Devgn) अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म केनिर्माता एसएस राजामौली हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

पेन स्टूडियो ने ट्विटर पर रिलीज डेट की जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'शक्ति, साहस और निडरता के साथ उसका उत्थान देखें। हैशटैग गंगूबाई काठियावाड़ी 18 फरवरी को 2022 में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आने वाली है।' फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली (Sanjay Lila bhansali) और स्टूडियो के डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने किया है। गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) शुरूआत में इस साल 30 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन प्रोडक्शन में डिले होने के कारण इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। पेन इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में यह भी कहा था कि गंगूबाई काठियावाड़ी 6 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, क्योंकि इसके डिजिटल प्रीमियर के लिए जाने की अटकलें थीं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। 

बाहुबली की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है

माना जा रहा है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ (Gangubai  Kathiawadi New Date) के मेकर्स ने फिल्म आरआरआर से तुलना के डर से ऐसा किया है। फिल्म आआआर (RRR) का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। दर्शकों ने इस फिल्म की तुलना बाहुबली से की। फिल्म बाहुबली की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में संजय लीला भंसाली (Sanjay Lila bhansali) अपने फिल्म को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ट्रिपल आर को भी एसएस राजामौली ने बहुत ही भव्य तरीके से बनाया है।

गंगूबाई नाम की एक लड़की के जीवन पर आधारित है

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक अपराध पर आधारित जीवनी है। जो काठियावाड़ की गंगूबाई नाम की एक लड़की के जीवन पर आधारित है। गंगूबाई 1960 के दशक के दौरान कमाठीपुरा की सबसे शक्तिशाली, प्रिय और सम्मानित महिलाओं में से एक थी। यह एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इसी किरदार की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अभिनेता विजय राज, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा अहम किरदार की भूमिका में हैं। साथ ही अभिनेता अजय देवगन और इमरान हाशमी ने कैमियो की भूमिका निभाई है। विदित हो कि टेलीविजन अभिनेता-डांसर शांतनु माहेश्वरी ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

Tags:    

Similar News