Gangubai kathiawadi: विजय राज ही नहीं परेश रावल भी पर्दे पर किन्नर की भूमिका निभा चुके हैं, जो फिल्में रहीं हिट

Gangubai kathiawadi : बॉलीवुड फिल्मों में जब भी किसी अभिनेता ने किन्नर की भूमिका निभाई है, उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-06 07:40 GMT

Gangubai kathiawadi release date (Social Media)

Gangubai kathiawadi: संजय लीला भंसाली (Sanjay Lila bhanshali) निर्मित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai kathiawadi trailer) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के किरदारों के बारे में फिल्म प्रेमी बहुत चर्चा कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लेडी डॉन गंगूबाई की मुख्य भूमिका में हैं।

इससे पहले उन्होंने ऐसी कोई भूमिका नहीं निभाई थी। इसलिए उन्हें लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। वहीं अजय देवगन (Ajay Devgan) और विजय राज (Vijay Raaz) की एक्टिंग भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही फिल्म में अजय देवगन ने मुंबई के माफिया डॉन करीम लाला की भूमिका निभाई है। लेकिन फिल्म में सबसे चौकाने वाला किरदार अभिनेता विजय राज का है। 

जैसा कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के ट्रेलर में दिखाई दिया, इसमें विजय राज किन्नर रजियाबाई की भूमिका में हैं। रजियाबाई कमाठीपुरा में देह व्यापार की सौदागर हैं। फिल्म में आलिया भट्ट उन्हीं के वर्चस्व को चुनौती देती हैं।

विजय राज से पहले भी बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने किन्नर की भूमिका निभाई है। आइए विजय राज से पहले बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ किन्नर किरदारों के बारे में जानते हैं। जिनकी भूमिका निभाकर अभिनेताओं ने खूब सारी वाहवाही लूटी है। 


परेश रावल (Paresh Rawal) 

साल 1997 में आई फिल्म ' तमन्ना' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फिल्म में परेश रावल और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थें। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम टिक्कू होता है। टिक्कू एक किन्नर होती है। वो फ़िल्मी दुनिया में काम करके रोजी-रोटी चलाती है।

एक दिन उसे एक बच्ची तमन्ना लावारिस हालात में मिलती है। वो उसे अपने पास लाती है पालती-पोसती है। अच्छी शिक्षा दीक्षा देती है। टिक्कू और तमन्ना के बीच का भावुक रिश्ता फिल्म में नजर आता है। बूढ़ी होने पर टिक्कू को पता चलता है कि तमन्ना असल में एक राजनेता की बेटी है।


आशुतोष राणा ( Aashutosh Rana) 

आशुतोष राणा ने साल 1999 में आई फिल्‍म 'संघर्ष' में विलेन लज्जा शंकर पांडेय का रोल किया था। इस फिल्म का निर्देशन योगेश भारद्वाज ने किया था। असल में यह फिल्म शबनम मौसी नाम के किन्नर की सच्ची कहानी से प्रेरित है।

फिल्म बताती है कि कैसे उन्होंने एक आम किन्नर होने के बावजूद एक सक्सेसफुल किन्नर बनने में कामयाबी पाई। इस फिल्म को आशुतोष की भूमिका के लिए एक बार जरूर देखना चाहिए। आशुतोष राणा के ट्रांसजेंडर वाले इस रोल को लोगों के भूलना काफी मुश्किल है। उनका ये रोल किसी को भी डरा सकता है।   


सदाशिव अमरापुरकर (Sadashiv Amrapurkar) 

सदाशिव एक जमाने में बॉलीवुड के टॉप क्लास के खलनायकों में शुमार किए जाते थे। डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क' में सदाशिव अमरापुरकर ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। फिल्म में किन्नर का किरदार शायद ही दर्शक कभी भुला पाए। साल 1991 में आई यह फिल्म थी सड़क जिसे महेश भट्ट ने बनाया था। फिल्म में उनका विलेन का रोल था।

इसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। जबकि सदाशिव ने 'महारानी' नाम के किन्नर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में 'महारानी' लड़कियों से देह व्यापार करवाती है। पूजा भट्ट भी उन्हीं लड़कियों में से एक होती हैं। लेकिन इस बीच पूजा भट्ट को संजय दत्त से प्यार हो जाता है। मगर महारानी को यह मंजूर नहीं था और उसने दोनों की जिंदगी को नरक बना दिया

Tags:    

Similar News