देखे: जब कोरियोग्राफर बने दीपिका, रणवीर और रणबीर कपूर

रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर छा रहा है जिसमे ये सितारे कलंक मूवी के एक गाने को कोरियोग्राफ करते नजर आ रहे है।

Update: 2019-05-02 06:27 GMT

मुम्बई: रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर छा रहा है जिसमे ये सितारे कलंक मूवी के एक गाने को कोरियोग्राफ करते नजर आ रहे है। इन तीनों के साथ उरी स्टार विक्की कौशल भी गाने पर थिरकते दिख रहे है।

इस वीडियो में सारे सितारे अपने हिसाब से 'कलंक'का सॉन्ग कोरियोग्राफ कर रहे हैं। यह वीडियो 64वें फिल्मफेयर अवार्डस समारोह के बाद का है। आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' रिलीज हो गयी है और इन सभी सितारो ने अपनी-अपनी तरह से फिल्म का प्रमोशन किया।

यह भी देखे: अच्छा तो ! इस वजह से होती हर फिल्म फ्राइडे को ही रिलीज, किसी और दिन नहीं….

फिल्मफेयर अवॉर्डस के दौरान दीपिका, रणबीर, रणवीर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट इकट्ठे ही बैठे हुए थे। बाद में फ्लाइट में सभी सितारों ने डांस किया, इनके डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 

Tags:    

Similar News