इस पोस्टर पर रणवीर सिंह ने कहा 'अपना टाइम आएगा, साथ में आलिया भी देगी साथ

Update: 2019-01-02 00:39 GMT

जयपुर:निर्देशक जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म गली बॉय रणवीर सिंह वा आलिया भट्ट की फिल्म है। रणवीर इसके प्रमोशन की तैयारियों में लग गए हैं। रणवीर सिंह की अगली फिल्म के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। अगली फिल्म 'गली बॉय' जल्द ही आने वाली है। रणवीर सिंह ने नए साल के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'गली ब्वॉय' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ रणवीर सिंह ने अपने फैंस को नए साल का तोहफा भी दे दिया है।रणवीर सिंह की ये फिल्म 14 फरवरी यानी की वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने वाली है। ऐसे में लगता है कि ये फिल्म रोमांटिक जॉनर की होगी। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कहा 'अपना टाइम आएगा।

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं. फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी को लेकर खबरें आई थीं कि ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह मुंबई स्थित कुर्ला के एक रैपर नावेद शेख का रोल करते दिखाई देंगे वहीं आलिया के रोल को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।ये फिल्म फरवरी 2019 में रिलीज होने वाली है।

' फिल्म में रणवीर सिंह की को-स्टार हैं आलिया भट्ट। आलिया भी इस साल 'राजी' जैसी सुपरहिट फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीत चुकी है। ऐसे में इनकी जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में काफी क्रेज है। रणवीर सिंह की इस फिल्म को निर्देशित किया है जोया अख्तर ने जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर हैं रितेश सिद्धवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर। रणवीर सिंह के लिए साल 2018 बेहतरीन रहा।

Tags:    

Similar News