गल्ली बॉय के टीजर के बाद,आलिया के लेकर रणवीर सिंह के दिल से निकली ऐसी बात

Update: 2019-01-06 01:27 GMT

जयपुर:रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गल्ली बॉय का टीजर रिलीज होने के बाद के रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट की तारीफें की हैं। उन्होंने कहा कि ‘गल्ली बॉय’ करने से पहले उन्होंने आलिया के साथ कई एडवरटाइजमेंट (मेक माई ट्रिप) में काम किया। उसके पास बहुत एनर्जी है। लेकिन जब मैने उसके साथ ‘गल्ली बॉय’ कर रहा था तब मैंने महसूस किया कि उसमें टैलेंट का पॉवरहाउस है। एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा,‘ आलिया बहुत प्रतिभाशाली, एक्स्प्रेसिव, इमोशन से भरी, बहुत बुद्धिमान है। वह अपनी मेहनत और लगन से इस यहां तक पहुंची हैं। वह सफलता की ओर बढ़ रही है। उसने ‘राज़ी’ में बहुत ही शानदार काम किया है। मैं ‘हाइवे’ के बाद से उसके काम और कला का प्रशंसक रहा हूं।’

Full View

रणवीर सिंह ने कहा कि आलिया ने ‘गल्ली बॉय’ में अपना रोल बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया है। स्क्रिप्ट लेवल पर अपने कैरेक्टर को अच्छे से निभाया है जोकि मेरा फेवरिट कैरेक्टर है। वह प्रत्येक रोल बहुत वास्तविक और अपने तरीके से निभाती है और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।’

Full View

गल्ली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म का टीजर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज हो होगा। फिल्म में रणवीर सिंह रैप करते हुए नजर आएंगे। शेयर किए गए वीडियो में आलिया भट्ट के कई शॉट्स उड़ता पंजाब की आलिया की याद दिलाएंगे।रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की यह फिल्म 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए भी चुनी जा चुकी है। बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 69वां संस्करण इस साल 7 से 17 फरवरी तक चलेगा।

Full View

Tags:    

Similar News