B'DAY: शांतिप्रिया से पद्मावती हर अंदाज में दीपिका ने जीता दिल,अब छपाक की बारी

जिनके चेहरे पर डिंपल होते हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसी लोग अपने हौसलों से ऊंचाइयों को जीत लेते हैं। कुछ ऐसी ही हैं बॉलीवुड की मस्तानी और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण, जिनके नाम का डंका ना केवल बॉलीवुड में बज रहा है बल्कि हॉलीवुड में भी इनके खूब चर्चे रहे हैं।

Update: 2020-01-05 00:47 GMT

मुंबई: जिनके चेहरे पर डिंपल होते हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसी लोग अपने हौसलों से ऊंचाइयों को जीत लेते हैं। कुछ ऐसी ही हैं बॉलीवुड की मस्तानी और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण, जिनके नाम का डंका ना केवल बॉलीवुड में बज रहा है बल्कि हॉलीवुड में भी इनके खूब चर्चे रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दीपिका भी हॉलीवुड में अपने टैलेंट का झंडा फहराया हैं। दीपिका 5 जनवरी को अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी। इनका जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ था।

यह पढ़ें....रणवीर के बिना इनके साथ दीपिका ने ऐसे मनाया बर्थडे, VIDEO हुआ वायरल

खबर है कि जन्मदिन के दिन इस बार दीपिका लखनऊ में रहेंगी। वो यहां अपनी फिल्म'छपाक' प्रमोशन करने आएंगी। छपाक में एक एसिड अटैक की शिकार हुई लड़की किरदार निभा रही है ।यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।

Full View

दीपिका ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बॉलीवुड में इनका डेब्यू बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से हुआ था। इस फिल्म से दीपिका ना जाने कितने दिलों की धड़कन बन गई। शांतिप्रिया से लेकर बोल्ड तारा महेश्वरी , मस्तानी . पद्मावती आज सबके दिलों में बसती है। इनके ग्लैमरस अंदाज का हर कोई दीवाना है।

Full View

आपको जानकार हैरानी होगी कि बॉलीवुड मस्तानी दीपिका पादुकोण नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर भी रह चुकी हैं। पर इन्होने एक्टिंग को अपना करियर चुना। बॉलीवुड में इनकी पहले फिल्म 'ओम शांति ओम' थी। इनकी शानदार अदाकारी का इस फिल्म से हर कोई कायल हो गया।

यह पढ़ें...सैफ की बिटिया रानी ने मचाया बवाल, पूल में ऐसे देख आप भी चौंक जाएंगे

Full View

दीपिका पादुकोण के बारे में कहा जाता है कि दीपिका जिस रोल को निभाती हैं, उसके कैरेक्टर में एकदम घुस जाती हैं। उनकी कई फ़िल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण के नाम कई हिट फ़िल्में हैं, जिनमें 'फाईडिंग फैनी', 'ओम शांति ओम', 'कॉकटेल', 'ये जवानी है दीवानी', 'तमाशा', 'बचना ए हसीनों', 'रेस 2', 'रामलीला', 'दम मारो दम', 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस', 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर', 'बाजीराव मस्‍तानी' और 'पीकू' जैसे नाम शामिल है।

बॉलीवुड में दीपिका की फ़िल्में जितनी चर्चा में रहती हैं, उतने ही उनके अफेयर दीपिका सबसे पहले एक्टर रणबीर कपूर के साथ अफेयर में रही। कुछ एक मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया। पर ज्यादा दिनों तक यह टिक नहीं पाया। कुछ टाइम बाद रणबीर कपूर और दीपिका अलग हो गए। एक समय पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के किस्से बॉलीवुड में आम हुआ करते थे। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते थे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम टैटू भी बनवा लिया था। फिर रणबीर की लाइफ में कटरीना कैफ की एंट्री हुई और इस लव स्टोरी का वहीं द एंड हो गया। दीपिका पादुकोण को इस गम से उबरने में काफी समय लगा। इस बीच उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह आए और उन्होंने हमेशा के लिए दीपिका का हाथ थाम लिया।

Full View

रणबीर और दीपिका का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस बात से सबसे ज्यादा परेशान दीपिका हो गई थीं। वह खूब रोई थीं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं उस वक्त काफी गुस्से में थी। हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में उस वक्त काफी कुछ लिखा जा रहा था। लेकिन आज हम वह सब पीछे छोड़ आए हैं। आज हम अपनी अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश भी हैं।'

इसके बाद मस्तानी दीपिका को साथ मिला बाजीराव रणवीर सिंह का। दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'रामलीला' में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर उड़ने शुरू हो गए थे।पर इन दोनों की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में जबरदस्त केमिस्ट्री देखीं गई। इसके बाद फिर से दोनों के अफेयर की बातों को हवा मिल गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 'बाजीराव मस्‍तानी' में वे एक योद्धा के किरदार में नजर आई। इस फिल्म में दीपिका की घुड़सवारी और तलवारबाजी को खूब सराहा गया। आज के समय में रणवीर व दीपिका हमसफर है। दोनों ने शादी कर ली है।

ऐसा नहीं है कि दीपिका ने केवल ऐतिहासिक और सिम्पल रोल ही निभाए हैं 'तमाशा', 'फाइंडिंग फैनी' और 'लव आजकल' जैसी फिल्मों में उन्होंने किसिंग सीन देकर अपनी बोल्डनेस भी दिखाई दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो किरदारों को जीना जानती हैं

दीपिका पादुकोण ने इतनी कम उम्र में ही कई पुरस्कार अपने नाम कर लिए वे दो बार फिल्‍मफेयर अवार्ड जीत चुकीं हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई अवार्ड जीते हैं।

दीपिका पादुकोण महानायक अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

Tags:    

Similar News