B'DAY:पहली ही फिल्म से सिखाया 'कहो ना प्यार है' जानिए हैंडसम हंक ऋतिक के बारे में

साल 2000 में बॉलीवुड में जब उनकी पहली फिल्म आई, तो ना जाने कितने ही लड़के-लड़कियों को उन्होंने प्यार करना सिखा दिया। वह एक्टर इतना ज्यादा हैंडसम था कि करीब 20,000 से ज्यादा लड़कियों ने उससे शादी के लिए प्रपोजल दिया।

Update: 2020-01-10 01:41 GMT

मुंबई: साल 2000 में बॉलीवुड में जब उनकी पहली फिल्म आई, तो ना जाने कितने ही लड़के-लड़कियों को उन्होंने प्यार करना सिखा दिया। वह एक्टर इतना ज्यादा हैंडसम था कि करीब 20,000 से ज्यादा लड़कियों ने उससे शादी के लिए प्रपोजल दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने-माने मोस्ट हैंडसम, अट्रैक्टिव और डांसर ऋतिक रोशन की जो कि आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभी हाल में ही फिल्म सुपर-30 और वार से ऋतिक रोशन ने एक्टिंग का फिर लोहा मनवाया। ये दोनों फिल्म बॉक्सऑफिस हिट रही।

एक्टर ऋतिक रोशन को एक कंप्लीट बॉलीवुड पैकेज कहा जाता है। उनके अंदर गजब का पोटेंशियल है। बॉलीवुड में भी उनका करियर एक सुपरस्टार का है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने नाम की तरह ही बॉलीवुड में भी अपना नाम जमकर रोशन किया है। उनके डांस की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है।

कहा जाता है कि ऋतिक रोशन ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो हर किसी को लगता था कि वह ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएंगे। लेकिन ऋतिक रोशन ने पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से सबको अपना दीवाना बना दिया। फिल्म 'कहो ना प्यार है' के आने के बाद बाकी स्टार्स की डिमांड को झटका सा लगा।

ऋतिक रोशन जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही बेहतर डांसर भी हैं। उनका डांस उनकी सबसे बड़ी खासियत है ऋतिक रोशन का डांस। यह उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाता है। कहा जाता है कि उनके जैसा डांस कोई और बॉलीवुड एक्टर शायद ही कर सकता है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का डांस में जो स्थान है, वही एक्टर ऋतिक रोशन का एक्टर्स में है, अगर यह कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। माधुरी को डांस दीवा कहा जाता है, तो ऋतिक भी सुपरडांसर में गिने जाते हैं।

ऋतिक रोशन का स्टाइल भी उनकी खासियत है कहा जाता है कि ऋतिक रोशन का लुक हॉलीवुड के लेवल का है। कुछ लोग तो ऋतिक रोशन को 'ग्रीक गॉड' भी कहते हैं। ऋतिक रोशन को उनके लुक और स्टाइल की वजह से आए दिन इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज कॉम्पटीशन में नंबर 1 जगह भी मिलती रहती है।

ऋतिक रोशन ने अपने 16 साल के फ़िल्मी करियर में भले ही 25 से कम फ़िल्में की हैं, लेकिन इन फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग का एग्जाम्पल दिया है। फिर चाहे वह ''कहो न प्यार है', 'धूम 2', 'कोई मिल गया', 'लक्ष्य' या फिर 'जोधा अकबर' हो फिल्म 'जोधा अकबर', 'कोई मिल गया','कृष 2' और धूम 2 में उनकी एक्टिंग ने लोगों को जबरदस्त एंटरटेन किया। जल्द ही उनकी फिल्म काबिल आने वाली है, जिसमें उन्होंने अंधे का रोल निभाया है।

कहा जाता है कि ऋतिक रोशन ने खुद को किसी एक इमेज से बांधकर नहीं रखा। जैसे शाहरुख़ खान को रोमांटिक, सलमान खान को दबंग और आमिर खान को सीरियस एक्टर कहा जाता है, वहीं ऋतिक रोशन को रोमांटिक, सीरियस और ऐतिहासिक किरदार निभाने वाला कहा जाता है।

Full View

बचपन में हुई है पिटाई

ऋतिक बचपन से ही राकेश रोशन के लाडले थे राकेश ने कभी ऋतिक पर हाथ नहीं उठाया। कहते हैं कि एक बार राकेश रोशन को बेटे पर इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने ऋतिक की बहुत पिटाई की। ऋतिक रोशन एक बार अपने दोस्तों के साथ घर पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेल-खेल में कांच की खाली बोतलें घर के टैरेस से नीचे फेंकना शुरू कर दिया। ये देखकर राकेश रोशन को बहुत गुस्सा आया। गुस्साए राकेश रोशन ने ऋतिक के दोस्तों के सामने ही उनकी बहुत पिटाई की थी। बताया जाता है कि ये पहली और आखिरी बार था, जब राकेश रोशन ने ऋतिक पर हाथ उठाया था।

Full View

फैमिली

ऋतिक रोशन ने जितनी इम्पोर्टेंस अपनी एक्टिंग लाइफ को दी, उतनी ही इम्पोर्टेंस उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को भी दी। वाइफ सुजैन खान से तलाक हो जाने के बाद भी वह अपने बच्चों की ख़ुशी के लिए अक्सर सुजैन के साथ नजर आते हैं।

Full View

30 हजार शादी के प्रपोजल

ऋतिक की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें एक बार वैलेंटाइन पर एक दो नहीं बल्कि तकरीबन 30 हजार शादी के प्रपोजल मिले थे।वैसे तो ऋतिक ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया हुआ है, लेकिन बचपन में ऋतिक बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला और परवीन बॉबी के दीवाने थे।

Tags:    

Similar News