Karishma Kapoor: तलाक के बाद करिश्मा ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप, संघर्ष के बावजूद हैं जवां दिलों की धड़कन

Karishma Kapoor: करिश्मा ने हाल ही में एक इंटव्यू में खुलासा किया था कि उनके 4 महीने के बेटे के तबियत खराब होने के कारण वह पति के साथ यूनाइटेड किंगडम नहीं जा सकीं। इस पर संजय बेहद नाराज होकर अकेले चले गए और बाद में जब करिश्मा पति के पास पहुंचीं तो संजय ने रात-रात भर गायब रहना शुरू कर दिया।

Written By :  Ramkrishna Vajpei
Published By :  Ashiki
Update: 2021-06-24 16:59 GMT

Karishma Kapoor (Photo-Social Media)

Karishma Kapoor: हर दिल अजीज एक्ट्रेस जो इन दिनों बेशक सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं लेकिन उनकी दिलकश अदाओं में कोई कमी नहीं आई है। उनकी फैशन स्टाइल ऐसी है जिसे उनके चाहने वाले ट्रोल कर देते हैं। हाल ही में फैशन इवेंट के लिए उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में कहर ही ढा दिया। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

लेकिन हम आज करिश्मा के बारे में कुछ खास बताने जा रहे हैं। यह बता तो जगजाहिर है कि वह प्रसिद्ध कपूर खानदान से हैं और करीना कपूर की बड़ी बहन हैं। इनका जन्म 25 जून 1974 को मुम्बई में हुआ था। करिश्मा ने बॉलीवुड की कई हिट फ़िल्मों में अहम रोल किये हैं।

अपने खास लोगों के सर्कल में करिश्मा को लोलो के नाम से पुकारा जाता है, इन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1992 में फिल्म " प्रेम क़ैदी " से की थी। वास्तव में करिश्मा ने जब फिल्मों में एंट्री ली तो सब चौंक गए थे क्यों कि उस समय तक कपूर खानदान की बेटियां फिल्मों में नहीं आई थीं। लेकिन करिश्मा की एंट्री हिट रही और उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। लेकिन 2003 में इन्होंने व्यवसाई संजय से शादी कर ली। शादी के समय वह एक सफल अभिनेत्री थीं। उस दौर में गोविदा और करिश्मा की जोड़ी बहुत मशहूर हुआ करती थी।


लेकिन ये इस शादी का अंत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिनेत्री को अंततः 13 साल के वैवाहिक जीवन का अंत करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने इस शादी के जो राज बताए वह चौंकाने वाले थे। अभिनेत्री ने अपने पति पर आरोप लगाया कि हनीमून ट्रिप पर उनके पति ने अपने दोस्तों से उनकी बोली लगवाई थी। सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेत्री से शादी के बाद भी संजय कपूर अपनी पहली पत्नी के साथ लिव इन में रहते रहे। इसके अलावा अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी के दौरान गिफ्ट की गई ड्रेस फिट न आने पर इनके पति ने अपनी मां से इनकी पिटाई भी करवाई।

करिश्मा ने हाल ही में एक इंटव्यू में खुलासा किया था कि उनके 4 महीने के बेटे के तबियत खराब होने के कारण वह पति के साथ यूनाइटेड किंगडम नहीं जा सकीं। इस पर संजय बेहद नाराज होकर अकेले चले गए और बाद में जब करिश्मा पति के पास पहुंचीं तो संजय ने रात-रात भर गायब रहना शुरू कर दिया।

पति के गैर जिम्मेदाराना रवैये की चर्चा करते हुए करिश्मा ने इस बात का भी खुलासा किया कि हनीमून के दौरान करिश्मा के सामने संजय अपने भाई से यह चर्चा कर रहे थे कि करिश्मा कितने पैसे ला सकती हैं। यह बात करिश्मा के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। करिश्मा का कहना था कि उनके पति अक्सर दुर्व्यवहार और मारपीट करते थे। चोट के निशान वह मेकअप से छिपाती थीं और संजय की मां का इस सबको समर्थन था। संजय कपूर ने बाद में करिश्मा से तलाक लेकर प्रिया सचदेव से 2017 में शादी कर ली थी। इस शादी से करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं। एक बेटी समारा और दूसरा बेटा कियान। वह बच्चों के साथ खुश हैं। अपने बच्चों को पाने के लिए उन्हें कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। जिसमें उनकी जीत हुई।


उम्र के इस पड़ाव में भी करिश्‍मा अपनी संतुलित दिनचर्या से फिट हैं। उम्र का उनपर कोई असर नहीं है। वह ब्रेकफास्ट में नट्स, फल, बादाम का दूध, चिया सीड्स और कभी-कभी आमलेट और एग व्हाइट भी खाती हैं। करिश्मा नाश्ते में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी भी शामिल करती हैं। दोपहर के खाने में वो दाल और रोटी खाना पसंद करती हैं। करिश्मा कपूर अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट काफी कम लेती हैं हां वो कभी घर पर बना पास्ता खाती हैं जिसमें ढेर सारी सब्जियां और प्रोटीन वाली चीजें, जैसे अंडे और चिकन जरूर शामिल करती हैं।

Tags:    

Similar News