Sapna Choudhary को जबरदस्त टक्कर दे रहीं Pranjal Dahiya, वीडियो में देखिये दोनों का अंदाज

Sapna Choudhary Vs Pranjal Dahiya:जहाँ एक ओर सपना चौधरी हरियाणा की क्वीन है और लाखों दिलों पर आज तक राज करती आईं हैं वहीँ अब उनकी जगह पर नया नाम लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।

Update: 2022-09-13 11:43 GMT

Sapna Choudhary Vs Pranjal Dahiya (Image Credit-Social Media)

Sapna Choudhary Vs Pranjal Dahiya: जहाँ एक ओर सपना चौधरी हरियाणा की क्वीन है और लाखों दिलों पर आज तक राज करती आईं हैं वहीँ अब उनकी जगह पर नया नाम लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। जिसकी वजह से न सिर्फ सपना की पॉपुलैरिटी में कमी आती दिख रही है वहीँ सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा फीका होता जा रहा है। जी हाँ दरअसल हरियाणा की नई उभरती डांसर प्रांजल दहिया सपना को पीछे करती नज़र आ रहीं हैं। आइये आप भी देखिये प्रांजल दहिया के कुछ ऐसे नंबर्स जो लोगों के मुताबिक उन्हें सपना से बेहतर बनाते हैं।

लोकप्रियता में सपना चौधरी को दे रहीं टक्कर

Full View

सपना चौधरी अपने डांस से सभी को जहाँ दीवाना बना देती हैं वहीँ दूसरी ओर प्राजंल दहिया ने भी अपने ठुमकों से हर किसी को हैरान कर दिया है। जिसके बाद से प्रांजल के वीडियोस के व्यूज काफी तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं।

Full View

साथ ही लोग भी प्रांजल की तुलना सपना से करते दिख जाते हैं। प्रांजल ने इधर कुछ दिनों में न सिर्फ अपनी ख़ूबसूरती से बल्कि अपने लटकों झटकों से भी सपना को कड़ी टक्कर दी है।

वीडियो में दिखती है सपना की झलक

Full View

प्रांजल दहिया का नाम अब हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं है। वो कई वीडियोस से ये साबित कर चुकी हैं कि वो काफी बेहतरीन डांसर हैं। और हर मायने में सपना चौधरी को टक्कर दे सकतीं हैं। वहीँ उनके कुछ वीडियोस में तो वो काफी कुछ सपना चौधरी की तरह ही नज़र आ रहीं हैं। उनके डांस मूवीस में भी आपको सपना की झलक देखने को मिल जाएगी।

Full View

वहीँ प्रांजल का एक गाना 'नाचूंगी डीजे फ्लोर पे' भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिसने सभी को उनका दीवाना बनाने पर मजबूर कर दिया है। कुछ ही देर में गाने को करोड़ों व्यूज और लांखों लाइक्स भी मिल गए थे।

रह चुकी हैं टिक टॉक स्टार

Full View

प्रांजल दहिया ने काफी कम उम्र में अपना ये सफर शुरू किया था। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक टिक टॉक (Tik Tok) स्टार के रूप में की थी। प्रांजल अभी सिर्फ 20 साल की हैं और अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रहीं हैं।

Full View

प्रांजल का सबसे पॉपुलर गाना जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था वो था '52 गज का दामन' जो साल 2020 में रिलीज़ हुआ था। जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। जिसे सिंगर रेणुका पंवार ने गाया था।

Tags:    

Similar News