Holi Song: होली पर इन बॉलीवुड फिल्मों को नहीं देखा तो क्या देखा, सितारो ने जमकर खेली होली

Holi Song Bollywood Movies: बॉलीवुड के इन फिल्मों में दिखाया गया है, सितारो को जबरदस्त तरीके से होली के त्यौहार को सेलिब्रेट करते हुए, देखे लिस्ट..

Update: 2024-03-24 08:21 GMT

Holi Song

Holi Bollywood Song And Movie: यदि आप होली (Holi) के त्यौहार को बहुत पसंद करते है लेकिन आपको ज्यादा रंगो के साथ खेलना नहीं पसंद और आप घर पर बैठकर होली के मजे लेना चाहते है, तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के 90 दशक से लेकर आज तक के फिल्मों की लिस्ट लेकर आए है। जिसे देखने के बाद आप घर बैठे ही होली का आनंद ले पाएगे। यदि आप होली खेलना चाहते है, तो भी इन फिल्मों के गानों पर जमकर थिरकते हुए दोस्तो व घरवालो के साथ होली के त्यौहार का मजा ले सकते है। इन फिल्मों के गाने आज भी होली (Holi Song)  का त्यौहार आते ही लोगो के कानों में गुजरने लगते है। चलिए हम उन फिल्मों के बारे में बताते है, जिनको होली (Holi Bollywood Song) पर अवश्य देखना चाहिए।

होली पर आधारित बॉलीवुड की फिल्में ( Bollywood Movie Holi Festival)-

सिलसिला मूवी गाना रंग बरसे भीगे चुनर वाली (Rang Barse Song Silsila Movie)-

Full View


रंग बरसे भीगे चुनर वाली (Rang Barse Chunar Vali) गाना किसने नहीं सुना होगा, होली पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में से एक है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन व संजीव कुमार है। इन सितारों ने इस फिल्म में होली के फेस्टिवल को खूब सेलिब्रेट किया है।

बागबान मूवी गाना होली खेले रघुवीरा अवध में  (Holi Khele Raghuveera Song Baghban Movie)-

Full View

बागबान फिल्म का गाना होली खेले रघुवीरा अवध में (Holi Khele Raghuveera Main Song) गाना यदि होली पर ना बजे तो होली का मजा किरकिरा हो जाता है। इस गाने को यूट्यूब पर 27 करोड़ से ज्यादा लोगो ने सुना है। यदि आप भी होली का मजा लेना चाहते है तो आपको ये गाना जरूर सुनना चाहिए।

ये जवानी है दीवानी मूवी गाना बलम पिचकारी ( Balam Pichkari Ye Jawani Hain Deewani Movie)-

Full View

दीपिका पादुकोण, रणवीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना बलम पिचकारी (Balama Pickari) जो तूने मुझे मारी, हर साल होली की जान होती है। इस गाने ने फिल्म में जान डाल दी थी।

मोहब्बते मूवी गाना सोनी सोनी (Soni Soni Mohabbatein Movie Song)-

Full View

शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन व एश्वर्या राय की फिल्म मोहब्बते का गाना सोनी-सोनी (Soni Soni Song) होली के त्यौहार पर हर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना है। इस गाने में शाहरूख खान व उनके छात्रों ने जमकर होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया था।

बद्रीनाथ की दुल्हनियां मूवी गाना खेलन क्यों ना आए तू होली रे रसिया (Badrinath Ki Dulhania Song Badrinath Ki Dulhania Movie)-

Full View

वरूण धवन व आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां का गाना खेलन क्यों ना आए तू होली रे रसियां (Badrinath Ki Dulhania Holi Song) होली के त्यौहार पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गया है। इस फिल्म में वरूण व आलिया ने होली के त्यौहार को जमकर सेलिब्रेट किया था।

वक्त मूवी का गाना लेट्स प्ले होली ( Do Me A Favour Lets Play Holi Song Waqt Movie)-

Full Viewa

प्रियंका चोपड़ा व अक्षय कुमार की फिल्म वक्त मूवी का गाना लेट्स प्ले होली(Lets Play Holi)  एक ऐसा गाना है, जोकि होली के अवसर पर हर एक महफिल की जान है। इस गाने में अक्षय कुमार व प्रियंका चोपड़ा ने जमकर होली खेली है।

डर मूवी गाना अंग से अंग लगाना ( Ang Se Ang Lagana Song Darr Movie)-

Full View

शाहरूख खान, सनी देओल व जूही चावला की फिल्म डर का गाना अंग से अंग लगाना (Ang Se Ang Lagana Song) होली में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में से एक है।

शोले मूवी गाना होली के दिन दिल खिल जाते हैं (Holi Ke Din Dil Khil Jate Hain Song Sholay Movie)-

Full View

होली का त्यौहार हो और शोले मूवी का गाना होली के दिन दिल खिल जाते है (Holi Ke Din Sholay), ना बजे तो होली का मजा ही किरकिरा हो जाता है। इस फिल्म में हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन व धर्मेंद्र ने होली के त्यौहार को जमकर सेलिब्रेट किया है।

Tags:    

Similar News