सलमान खान के लिए शहनाज़ ने कह दी ये बड़ी बात, बॉलीवुड मूवी में जल्द ही दोनों एक साथ आएंगे नज़र

बिग बॉस फेम शहनाज गिल के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल ने अपनी एक खास पहचान बनाई थी।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-09 14:50 GMT

सलमान खान के लिए शहनाज़ ने कह दी ये बड़ी बात, बॉलीवुड मूवी में जल्द ही दोनों एक साथ आएंगे नज़र

बिग बॉस फेम शहनाज गिल के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल ने अपनी एक खास पहचान बनाई थी। अपनी क्यूट और चंचल अदाओं के लिए मशहूर शहनाज गिल हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। शहनाज गिल को उनके फैंस बॉलीवुड मूवी में देखना चाहते थे। अब उनका इंतज़ार खत्म होने जा रहा है। जल्द ही वो बॉलीवुड मूवी में जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। बताया जा रहा है कि शहनाज गिल जल्द ही सलमान की फिल्म से डेब्यू करने वाली है।

सलमान खान के लिए शहनाज़ ने कह दी ये बात:

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शहनाज़ ने सलमान के लिए बड़ी बात कहीं। उन्होंने उस इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। सलमान हमेशा कहते है कि इंसान में हमेशा आगे बढ़ने के लिए सीखने की ललक होनी चाहिए। जिंदगी में कुछ बड़ा करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करो और जिंदगी में पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए। बता दें शहनाज और सलमान खान की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। हाल ही में एक इवेंट में जब दोनों मिले थे तो दोनों एक-दूसरे के गले मिले थे। इससे उनकी दोस्ती का पता चलता है।

किसी का भाई किसी की जान फिल्म से करेगी डेब्यू:

बिग बॉस फेम शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत करने जा रही है। फिल्म में सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े और राघव जुयाल भी अहम भूमिका में हैं। अब देखना बहुत दिलचस्प होगा कि सलमान-शहनाज कि जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग:

शहनाज गिल बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं। उसके बाद दोनों को प्यार जमकर परवान चढ़ा था। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल टूट गई थी। लेकिन अब वो उस सदमे से उबर रही हैं । उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फोल्लोविंग है। इंस्टग्राम पर शहनाज गिल के करीब 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सलमान और शहनाज के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News