Honey Singh Badshah क्यों करते थे एक-दूसरे से नफरत? सालों बाद खुला राज

Honey Singh Badshah Fight Reason: मशहूर रैपर बादशाह और हनी सिंह को लेकर खबर आ रही है कि उनकी 15 साल पुरानी दुश्मनी अब खत्म हो चुकी है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-26 04:15 GMT

Honey Singh Badshah Fight Reason (Image Credit: Social Media)

Honey Singh Badshah Fight Reason: मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) और हनी सिंह (Honey Singh) को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों ने अपनी 15 साल पुरानी दुश्मनी खत्म कर दी है। म्यूजिक इंडस्ट्री के ये दो बड़े नाम बादशाह और हनी सिंह के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा था, लेकिन अब ये झगड़ा खत्म हो गया है। एक समय था जब ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बीच में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। लेकिन अब भी बहुत से लोगों को ये नहीं पता है कि आखिर दोनों के बीच किस बात की लड़ाई थी? आखिर ऐसा क्या हुआ था कि दोनों ने अपनी इतनी अच्छी दोस्ती हमेशा के लिए खत्म कर दी थी? आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।

हनी सिंह-बादशाह के बीच सालों पुरानी दुश्मनी हुई खत्म (Honey Singh Badshah Fight Over)

दरअसल, हरादून में ग्रैफेस्ट 2024 में रैपर बादशाह ने कॉन्सर्ट के बीच एक ब्रेक लिया और भीड़ में कहा कि वो हनी सिंह के साथ अपनी नाराजगी दूर करना चाहते हैं। बादशाह ने कहा कि उनकी लाइफ में कुछ ऐसे दौर आए थे जब वो हनी सिंह पर गुस्सा थे, लेकिन अब वो इसे पीछे छोड़ देना चाहते हैं और एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। इस कॉन्सर्ट में बादशाह ने बताया कि उनके और हनी सिंह के बीच कुछ गलतफहमियां थी, जिस कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। लेकिन अब उन्हें एहसास हो गया है कि कुछ लोग थे जो उन्हें अलग करना चाहते थे। इस दौरान बादशाह ने हनी सिंह को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।


क्यों और कैसे शुरू हुआ था हनी सिंह-बादशाह के बीच झगड़ा? (Honey Singh Badshah Fight Reason)

बता दें कि Honey Singh Badshah के बीच झगड़े की शुरुआत मशहूर बैंड 'माफी मुंडे' से हुई थी। दोनों इस बैंड का हिस्सा थे। खबरों की मानें, तो दोनों के बीच क्रेडिट को लेकर विवाद शुरू हुआ था और ये मुद्दा समय के साथ काफी बढ़ता चला गया था। हनी ने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए बैंड छोड़ दिया था। इस झगड़े का उनके करियर पर काफी प्रभाव पड़ा था। दोनों ही कलाकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। बाद में जब बादशाह ने हनी सिंह से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया था और गायब हो गए थे।


हनी-बादशाह ने साथ में गए थे कई गाने (Honey Singh Badshah Songs)

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि हनी सिंह और बादशाह कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। उन्होंने साथ में कई गाने भी गाए हैं, जिनमें 'खोल बोतल', बेगानी नार', 'दिल्ली के दीवाने' और 'गेटअप जवानी' शामिल है। हालांकि, साल 2012 के बाद वे कभी साथ नहीं आए हैं।



Tags:    

Similar News