हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने किया घरेलू हिंसा का केस

हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update:2021-08-03 18:27 IST

हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज (सोशल मीडिया)

बॉलीवुड सिंगर और एक्टर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सिंगर पर 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दायर की है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में यह दाखिल की गई है। 

तीस हजारी में मामला दर्ज

यह याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिंगर से 28 अगस्त से पहले रिप्लाई फाइल करने की बात लिखी है। दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ न करने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई गई है। शालिनी तलवार के फेवर में ही ऑर्डर पास किया गया है।

 शालिनी ने लगाए हैं गंभीर आरोप

 हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाए है। शालिनी ने हनी सिंह समेत उनके माता-पिता और बहन पर भी यह आरोप लगाया है। कोर्ट से शालिनी ने कहा कि उनका स्त्रीधन उन्हें वापस मिले और जो प्रॉपर्टी उनके और हनी सिंह के नाम है, उसे बेचने पर भी रोक लगाई जाए।

रियलिटी शो में अपनी पत्नी को मिलवाया था

2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को दर्शकों से मिलवाया था। कई लोग हैरान थे कि उन्होंने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स में अभिनय करने से पहले शादी कर ली।

बता दें कि हनी सिंह और शानिली तलवार ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद साल 2011 में शादी रचाई थी। सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के फॉर्महाउस में दोनों ने शादी की थी। हालांकि इस शादी के बारे में बाहर के लोगों को कोई खबर नहीं हुई थी। बीच में हनी सिंह का नाम 'फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 5' की कंटेस्टेंट डियाना उप्पल संग भी जुड़े, लेकिन हनी और शालिनी का रिश्ता नहीं बदला था। इसके बाद दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं और डियाना संग हनी के रिश्ते पर विराम लग गया था।

Tags:    

Similar News