Housefull 5 में अक्षय कुमार के रोल की पहली झलक आई सामने हाउसफुल 4 के 5 साल पूरे होने पर

Housefull 5 Teaser: हाउसफुल 4 की 5वीं एनीवर्सरी पर साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 की पहली झलक दिखाई दर्शकों को

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-25 11:51 IST

Housefull 5 Teaser 

Housefull 5 Update: अक्षय कुमार की इस साल कई सारी फिल्में बैंक टू बैंक रिलीज हुई हैं। लेकिन उनमें से एक भी फिल्म ऐसी नहीं रिलीज हुई जो अक्षय कुमार की कॉमेडी को दर्शाती हो। जैसा कि सभी को पता है कि बॉलीवुड में यदि किसी एक्टर की कॉमिक टाइमिंग सबसे बेस्ट है तो वो Akshay Kumar की ही है। जैसा कि आपने Hera Pheri, Housefull और अन्य फिल्मों में देखा है। आने वाले दिनों में दर्शकों को अक्षय कुमार की कई सारी कॉमेडी फिल्में देखने को मिल सकती हैं। जिसमें Housefull 5 एक है। जैसा कि सभी को पता है कि हाउसफुल की अब तक कुल 4 सीरीज आ चुकी है। आज हाउसफुल 4 को रिलीज हुए चार साल पूरे हो गए हैं। जिसके अवसर पर साजिद नाडिया वाला ने एक वीडियो शेयर किया है। 

हाउसफुल 4 की एनिवर्सी पर हाउसफुल 5 की पहली झलक आई सामने (Housefull 5 First Glimpse Out On Housefull 4 Anniversary)-

हाउसफुल 4 जिसमें अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे। जोकि 2019 में रिलीज की गई थी। आज फिल्म को रिलीज हुई 5 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर साजिद नाडियावाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। और वो बता रहे हैं कि एक बार फिर से कहानी को दोहराया जाएगा। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। तो वहीं अक्षय कुमार ग्रे हेयर में नजर आते हैं। जो Housefull 5 के लिए दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ा देता है। 


हाउसफुल 5 कास्ट (Housefull 5 Cast)-

  साजिद नाडियावाला(Sajid Nadiadwala) की फिल्म Housefull 5 में अक्षय कुमार के अलावा अन्य एक्टर में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और डिनू मोरिया को शामिल किया गया है। तो वहीं इनके अलावा Housefull 5 Movie में लीड रोल के लिए इन 5 एक्ट्रेस (Housefull 5 Cast) का नाम फाइनल किया गया है। जिनके नाम इस प्रकार हैं। जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा, इनके अलावा अन्य सहायक भूमिका के लिए किरदारों को शामिल किया गया है।

हाउसफुल 5 कब रिलीज होगी (Housefull 5 Release Date In Hindi)-

साजिदनाडिया वाला ने हाउसफुल 5 की रिलीज डेट के बारे में एक साल पहले ही अनॉउंसमेंट कर दिया था। बता दे कि Housefull 5 अगले साल 6 जून 2024 (Housefull 5 Release Date) को रिलीज होगी। 

Similar News