सलमान-ऋतिक में चल रहा है कोल्डवार, ये एक्ट्रेस है जिम्मेदार

Update: 2016-07-14 05:28 GMT

मुंबई: बॉलीवुड में जितने जल्दी रिश्ते बनते है, उतने ही जल्दी बिगड़ते भी है। सेलिब्रेटीज बहुत कम ही रिलेशनशिप को निभा पाते है। हाल ही में खबर थी कि प्रियंका और दीपिका में नहीं बन रही है। दोनों ने बाजीराव मस्तानी में साथ काम किया था। तभी से दोनों में अनबन की खबरें चल रही है। अभी ताज खबर में सलमान और ऋतिक के मनमुटाव की खबर सामने आई है।

खबर है कि सलमान ऋतिक से नाराज है। दोनों के बीच नाराजगी की वजह डेजी शाह को बताया जा रहा है। हुआ ये कि आईफा 2016 में सलमान और रितिक के बीच कुछ अनबन हो गई और इस अनबन की वजह डेजी शाह थी।

अवॉर्ड फंक्शन में ऋतिक को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए फीमेल डांसर के साथ की जरुरत थी। सलमान ने ऋतिक के सामने डेजी शाह का नाम सजेस्ट किया था, उस वक्त उन्होंने हामी भर दी। बाद में सलमान के जाने के बाद ऋतिक ने ऑर्गेनाइजर को डेजी के साथ डांस करने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर सलमान भी ऋतिक से नाराज हो गए। उसके बाद से ऋतिक भी दबंग खान का सामना करने से कतरा रहे है।

Tags:    

Similar News