Iconic Gold Awards: अवॉर्ड्स नाइट में इंडस्ट्री की हसीनाओं ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, ग्लैमरस का लगा भरपूर तड़का

बीती रात मुंबई में Iconic Gold Awards 2023 का आयोजन किया गया। अवॉर्ड फंक्शन हो और स्टार्स अपना जलवा न दिखाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। अवॉर्ड नाइट में पूरी रात सितारों का मेला लगा रहा।

Update: 2023-03-19 13:52 GMT
Iconic Gold Awards 2023 (Photo- Social Media)
Iconic Gold Awards 2023: बीती रात मुंबई में Iconic Gold Awards 2023 का आयोजन किया गया। अवॉर्ड फंक्शन हो और स्टार्स अपना जलवा न दिखाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। अवॉर्ड नाइट में पूरी रात सितारों का मेला लगा रहा। सितारों से सजी यह शाम बेहद शानदार रही, क्योंकि इंडस्ट्री की हसीनाओं का एक से एक ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।
सज संवर कर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं इन हसीनाओं का जलवा देखने बन रहा था, किसी ने हुस्न की बिजलियां गिराई तो किसी ने ग्लैमरस और हॉटनेस का भरपूर तड़का लगाया। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई हसीनाओं की तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहीं हैं। आइए आपको दिखाते हैं कि आपके फेवरेट सितारों ने अवार्ड फंक्शन में क्या पहना था।

प्रियंका चाहर चौधरी

टेलीविजन की सबसे चर्चित अदाकारा प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। वे भी इस इवेंट का हिस्सा बनने पहुंची, जहां उनका बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। प्रियंका ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की वेस्ट कट वाली थाई स्लिट गाउन कैरी की हुई थी, साथ ही उन्होंने हाथों में नेट ग्लव्स भी पहना हुआ था। प्रियंका का यह लुक उनपर खूब जच रहा था, वहीं फैंस भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहें हैं।

टीना दत्ता

टीना दत्ता भी इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने पहुंची। जैसे ही उन्होंने अवार्ड शो में शिरकत की, सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। उन्होंने अपने लुक को रॉयल रखा था। ऑफ व्हाइट साड़ी और हैवी ज्वैलरी में वह बेहद हसीन लग रहीं थीं।

गौहर खान

एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रहीं हैं। मॉम टू बी गौहर खान भी अवॉर्ड नाइट में सज संवर कर पहुंचीं। गौहर ने ब्लैक कलर का लॉन्ग गाउन कैरी किया हुआ था। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए गौहर खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था, को उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

हिना खान

हिना खान जैसे ही अवॉर्ड नाइट में पहुंची, तो सभी लोग उन्हें ही देखते रह गए। ब्लैक आउटफिट में हिना अपने हुस्न की बिजलियां गिरा रहीं थीं।

अंकिता लोखंडे

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अवॉर्ड शो में अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची। अंकिता जहां ब्लैक आउटफिट में नजर आईं वहीं विक्की ग्रे शूट बूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Tags:    

Similar News