International Tiger Day: बाघों पर बनी बॉलीवुड और हॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में, देख कर मजा आ जाएगा

International Tiger Day: आज हम सभी अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मना रहे हैं। और इस खास मौके पर आइये जानते हैं कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कौन सी फिल्में ऐसी बनी हैं जिनकी कहानी बाघ पर आधारित है।

Update:2022-07-29 11:21 IST

international tiger day know bollywood and hollywood films

Click the Play button to listen to article

International Tiger Day :  आज हम सभी अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मना रहे हैं। और इस खास मौके पर आइये जानते हैं कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड त्यक कौन कौन सी फिल्में ऐसी बनी हैं जिनकी कहानी बाघ पर आधारित है।

टाइगर क्वीन (Tiger Queen)

भारत में बाघिन की जिंदगी पर अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बनी. असली कहानी पर आधारित टाइगर क्वीन नाम की यह फिल्म एक बाघिन और उसकी बच्ची के रिश्ते पर है. बच्ची के वयस्क होने पर मां बेटी दुश्मन बन जाते हैं। 

द टाइगर राइजिंग (THE TIGER RISING)

Full View

ये एक 12 वर्षीय लड़के की कहानी है जो एक बाघ को छुड़ाता है। वो एक एक बंगाल टाइगर, जो जंगल में छिपा हुआ है उसे एक मोटल मालिक, ब्यूचैम्प (डेनिस क्वैड) द्वारा बंदी बना लिया जाता है। कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है और कैसे वो एक टाइगर को मुक्त करता है इसपर बनी है।

शेरनी (Sherni)

Full View

विद्या बालन स्टारर फिल्म जिसका निर्देशन अमित मसुर्कर ने किया है। ये फिल्‍म अवनी या टी-1 नाम की शेरनी के शिकार की असल घटना से प्रेरित है। खबरों के मुताबकि इस शेरनी ने महाराष्‍ट्र के यवतमाल जिले में पंढारकवड़ा-रालेगांव के जंगलों में 2016 से 2018 के बीच 13 लोगों का शिकार करके उन्‍हें अपना ग्रास बनाया था।

लाइफ ऑफ़ पाई (Life Of Pi)

Full View

ये कहानी है एक लड़के की जो कनाडा जा रहा है, लेकिन वह जिस जहाज से जा रहा है, वह डूब जाता है। वह अपने परिवार को गंवा देता है, लेकिन लाइफबोट पर होने के कारण उसकी जान बच जाती है। उसकी लाइफबोट पर उसके साथ एक ओरांगउटान, लकड़बग्घा, जेब्रा और बाघ भी है, जो पोंडिचेरी स्थित उसके पिता के चिड़ियाघर के सदस्य थे।अंत में केवल बाघ और पाई ही सुरक्षित बच पाते हैं। दोनों एक-दूसरे से दोस्ती करने की कोशिश करते हैं। यह कहानी लेखिका यान मार्तेल ने लिखी है।

Tags:    

Similar News