दीपिका की प्रेग्नेंसी पर मचा हल्ला, जाने क्या है इसकी सच्चाई

बी-टाउन के रोमेंटिक कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आयेदिन अपने केमेस्ट्री की वजह से सुर्खियों में छाये रहते हैं।

Update: 2019-08-30 10:06 GMT
दीपिका की प्रेग्नेंसी पर मचा हल्ला, जाने क्या है इसकी सच्चाई

मुम्बई: बी-टाउन के रोमेंटिक कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आयेदिन अपने केमेस्ट्री की वजह से सुर्खियों में छाये रहते हैं। एक बार फिर से दोंनो सुर्खियों में बने हुए हैं लेकिन इस बार दोनों दीपिका के प्रेग्नेंट होने की खबर से सुर्खियों में बने हुए हैं। लंदन से आई दीपिका के कुछ फोटोज और वीडियो के चलते ऐसी खबरे आ रहीं हैं। वीडियो और फोटोज में दीपिका ने ढीले-ढाले कपड़े पहने हुए हैं जिसके चलते कई मीडिया रिपोर्ट्स भी दीपिका के प्रेग्नेंट होने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस बात पर न ही दीपिका की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है और न ही रणवीर की।

यह भी पढ़ें: GMA2019 में छाया दीपिका पादुकोण का ग्रीन ऑउटफिट, देखें फोटोज

दरअसल, कुछ दिनों से दीपिका बहुत ही ढीले-ढाले कपड़े पहने हुए नजर आ रहीं हैं। जिसके चलते दीपिका को ट्रोल भी किया जा रहा था। हमेशा से स्टाइलिश ड्रेसेज पहनने वाली दीपिका को इस अंदाज में देख लोग काफी हैरान थे और सवाल उठ रहे थे कि आखिर दीपिका इतने ढीले कपड़े क्यों पहन रही हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका और रणवीर को लंदन में एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान भी दीपिका ढीली सी ड्रेस पहने हुए नजर आईं।

Full View

फैन्स लगा रहे हैं दीपिका के प्रेग्नेंट होने का अनुमान-

दीपिका के इस लुक को लेकर लोग दीपिका के प्रेग्नेंट होने का अनुमान लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, क्या दीपिका इस ढंग से अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, मुझे लगता है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी छुपा रही हैं।

Full View

यह भी पढ़ें: अपने बर्थडे पर कपिल देव की तरह दिखे रणवीर सिंह, शेयर किया ’83’ का फर्स्ट लुक

आपको बता दें कि दीपिका के प्रेग्नेंट होने की खबरें तब से चल रही हैं, जब दीपिका ने रणवीर के इंस्टीग्राम लाइव वीडियो पर हाई डैडी का कमेंट किया था। साथ ही दीपिका ने बच्चे की और दिल की इमोजी भी लगाई थी। दीपिका के इस कमेंट के बाद से ही लोग उनके प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगा रहे हैं।

Tags:    

Similar News