Shahrukh Khan News: क्या शाहरूख खान गे हैं? जानिए क्यों सोशल मीडिया पर उठ रहा है, ये सवाल

Shahrukh Khan News : मशहूर गायिका सुचित्रा रामादुरई ने एक सनसनी खुलासा किया है। बता दे कि गायिका सुचित्रा ने अपने एक्स पति, शाहरूख खान व करण जौहर को गे बताया.

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-18 10:44 GMT

Shahrukh Khan News 

Shahrukh Khan News: इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ एक ही खबर वायरल हो रही हैं। जिसमें सुचित्रा के नाम से मशहूर गायिका ने हालहि में अपने एक्स हसबैंड सहित बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान व करण जौहर को लेकर बड़ा दावा किया है। सिंगर ने अपने एक्स पति कार्तिक कुमार, बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान (Shahrukh Khan) व करण जौहर (Karan Johar) को गे बताया है। जिसके बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या वास्तव में शाहरूख खान गे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर

सुचित्रा ने शाहरूख खान पर लगाया गे होने का आरोप-

गायिका सुचित्रा (Suchitra Ramadurai) ने तमिल मीडिया कुमदम को दिए गए साक्षात्कार में बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर व बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान के बारे में कुछ चौंकाने वाले और खुलासे किए हैं। सुचित्रा ने बातचीत में बॉलीवुड सेलेब्स को भी घसीटते हुए दावा किया कि उनके बीच समलैंगिक संबंध बने हैं। सुचित्रा ने यह भी दावा किया कि उनके एक्स हस्बैंड कार्तिक कुमार समलैंगिक हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि लंदन में करण व शाहरूख के साथ उनका गे एनकाउंटर हुआ था। सुचित्रा ने आगे बताया कहा कि बी-टाउन के कुछ कलाकार अक्सर उन देशों का दौरा करते हैं, जहाँ समलैंगिंक संबंध बनाना वैध है। 

उनके इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में सुचित्रा ने कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि- एक बार जब कार्तिक लंदन ट्रिप पर थे, तो उनकी मुलाकात करण जौहर व शाहरूख खान (Shahrukh Khan) से हुई और वे बार से भरी एक गली में घूमे। वे क्रॉस-ड्रेस्ड थे। यह कुछ ऐसा है जो करण व शाहरूख अक्सर विदेश जाने पर करते हैं। वे इस तरह के कपड़े पहनकर गे एरिया में जाते हैं। वे उस माहौल में घुल-मिल जाते हैं और रात का मजा लेते हैं। 

कार्तिक ने दिया सुचित्रा के आरोपो का जवाब-

सुचित्रा का वीडियो ऑनलाइन आने के बाद तुरंत बाद उनके एक्स हसबैंड कार्ति क ने उनके दावों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर वह समलैंगिक होते, तो इसे गर्व से स्वीकार करते। कार्तिक ने कहा- अगर मैं समलैंगिक हूँ, तो मुझे समलैंगिक होने पर शर्म नहीं आएगी। मुझे किसी भी तरह का यौन संबंध रखने पर बहुत गर्व होगा। 

Tags:    

Similar News