Isha Ambani Radhika Merchant: खूबसूरती में अंबानी की बहू और बेटी किसी से कम नहीं, क्यूट स्माइल में वीडियो हुआ वायरल

Isha Ambani and Radhika Merchant at Fashion Event: गुरुवार की रात मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर आयोजित हुए फैशन इवेंट डियोर फॉल 2023 (Dior fall) में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की।

Update: 2023-03-31 20:59 GMT
Isha Ambani Radhika Merchant (Photo- Social Media)
Isha Ambani and Radhika Merchant at Fashion Event: गुरुवार की रात मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर आयोजित हुए फैशन इवेंट डियोर फॉल 2023 (Dior fall) में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। पूरी रात सितारों का मेला लगा रहा, इवेंट में मानों सचमुच के सितारे उतर आए थे। वहीं इस फैशन इवेंट का हिस्सा बनने अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी पहुंचीं, और दोनों ने जमकर सुर्खियां बटोरी।

ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट की नजर आई खूबसूरत बॉन्डिंग

डियोर फॉल 2023 में ईशा अंबानी अपनी होने वाली भाभी राधिका के साथ पहुंचीं थीं, इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही थी। सोशल मीडिया पर दोनों के आउटफिट की तो तारीफ की ही जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इनकी खास बॉन्डिंग खींच ले गई। सोशल मीडिया पर दोनों के कई विडियोज वायरल हो रहें हैं जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए मीडिया के सामने एकसाथ खूब पोज देते दिखाईं दे रहीं हैं।

ईशा और राधिका के डिसेंट लुक के आगे बॉलीवुड की हसीनाएं हुईं फेल

ईशा और राधिका जैसे ही इवेंट में पहुंचीं सभी के कैमरे इन्हीं दोनों की ओर मुड़ गए। अपनी प्यारी मुस्कुराहट और ग्रेसफुल लुक से दोनों के हर किसी की धड़कने तेज कर दी। वो कहते हैं ना कि सिंपल और शॉवर कुछ ऐसा ही था ईशा और राधिका का लुक। राधिका मर्चेंट जहां व्हाइट कलर की डीप नेक वाली क्यूटआउट ड्रेस पहने काफी स्टनिंग लग रहीं थीं, वहीं ईशा फ्लावरी ड्रेस में बेहद प्यारी लग रहीं थीं। वहीं गौर करने वाली बात तो यह भी थी कि दोनों ने Dior का एक जैसा बैग लिया हुआ था, बस साइज थोड़ा डिफरेंट था। अपने इस पूरे सिंपल लुक में ईशा और राधिका बॉलीवुड की कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर देते नजर आईं।

जनवरी में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की हुई थी सगाई

जानकारी के लिए बता दें कि अभी राधिका मर्चेंट पूरी तरह से अंबानी परिवार की बहू नहीं बनी हैं, हालांकि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई हो चुकी है। राधिका और अनंत की सगाई इसी साल जनवरी महीने में बहुत ही ग्रैंड तरह से हुई थी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। फिलहाल अब सब राधिका और अनंत की ग्रैंड वेडिंग का इंतजार कर रहें हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इसी साल शादी के बंधन मे बंधेंगे।

Tags:    

Similar News