Janhvi Kapoor: अनन्या पांडे के बाद, अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने रिलेशनशिप पर लगा दी मुहर, बॉयफ्रेंड संग लंच डेट पर निकली

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की एक और जानी मानी अभिनेत्री ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। हम जिस दिवा की बात कर रहें हैं वह कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-11-05 13:04 GMT

Janhvi Kapoor Spotted With Boyfriend (Photo- Social Media)

Janhvi Kapoor Spotted With Boyfriend: बॉलीवुड की गलियारों में अक्सर ही कई सेलेब्स अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनें रहते हैं। इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं और अब इसी बीच बॉलीवुड की एक और जानी मानी अभिनेत्री ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। हम जिस दिवा की बात कर रहें हैं वह कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर हैं।

रयूमर्ड बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर निकली जान्हवी कपूर

अभिनेत्री जान्हवी कपूर को लेकर काफी लंबे समय से चर्चाएं हैं कि वह शिखर पहाडिया को डेट कर रहीं हैं। जान्हवी और शिखर पहाडिया की डेटिंग की अफवाहें ऐसे ही नहीं उड़ी हैं, बल्कि दोनों को कई बार एकसाथ स्पॉट किया जा चुका है। जब भी जान्हवी को शिखर पहाडिया के साथ स्पॉट किया जाता है, वह ब्लश करते नजर आतीं हैं, उनका यही अंदाज फैंस को हिंट दे चुका है कि अभिनेत्री शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं।


वहीं अब आज उन्हें रयूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाडिया संग डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। जान्हवी कपूर इस दौरान रेड कलर की बेहद ही प्यारी ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वह बेहद हसीन लग रहीं थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जान्हवी कपूर और शिखर पहाडिया के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं और टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर सिर्फ शिखर पहाड़िया के साथ अकेले डिनर डेट पर पहुंचीं थीं, बल्कि उनके साथ बहन खुशी कपूर भी थीं। खुशी कपूर का आज जन्मदिन है और ऐसे में पार्टी करने के लिए ये सब एकसाथ पहुंचें। जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, खुशी कपूर के अलावा इस पार्टी में अनन्या पांडे और सुहाना खान भी नजर आईं।

जान्हवी कपूर वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फिल्म "धड़क" से बॉलीवुड की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, वह आखिरी बार फिल्म "बवाल" में नजर आईं थीं। वहीं अब जान्हवी फिल्म "मिस्टर एंड मिसेज माही" में नजर आने वाली हैं, जिसमें अभिनेत्री के अपोजिट राजकुमार राव नजर आयेंगे। इसके अलावा वह बहुत जल्द जूनियर एनटीआर की फिल्म के जरिए अपना साउथ डेब्यू भी करने जा रहीं हैं, जिसमें सैफ अली खान भी हैं।

Tags:    

Similar News