Javed Akhtar : जावेद अख्तर ने लगाए जय सिया राम के नारे, भगवान राम और माता सीता पर दिया बयान

Javed Akhtar : गीतकार जावेद अख्तर को हाल ही में ठाकरे परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए देखा गया था। दीपोत्सव के इस कार्यक्रम में उन्होंने भगवान राम और माता सीता को लेकर एक बयान दिया और इसी के साथ वो जय सियाराम के नारे लगाते दिखाई दिए।

Update: 2023-11-11 10:23 GMT

Javed Akhtar

Javed Akhtar : बॉलीवुड के प्रसिद्ध कवि, गीतकार और लेखक जावेद अख्तर हमेशा ही अपनी बेबाक बातों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह अपनी राय देने में कभी भी पीछे नहीं हटते हैं और उन्हें लगभग हर मुद्दे पर बात करते हुए देखा जाता है। किसी ने किसी वजह से वह चर्चा में आ ही जाते हैं और अब उन्होंने रामायण भगवान राम और सीता को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने जन्मभूमि पर जन्म लेने और भारतीय विरासत को लेकर भी बातें की है।

जावेद का बड़ा बयान

जावेद अख्तर अपनी हर बात को दूर-डक तरीके से सभी के सामने रखते हैं। मुद्दा कोई भी हो वह अपने विचार स्पष्ट तौर पर सभी के सामने रख देते हैं कभी भी पीछे नहीं हटते। अब हाल ही में महाराष्ट्र के ठाकरे परिवार के सदस्य और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेवा के प्रमुख राज ठाकरे की ओर से एक दीपक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान जावेद अख्तर को भी यहां पर देखा गया। यहां उन्होंने भगवान राम और माता सीता को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। जावेद अख्तर ने कहा कि राम और सीता सिर्फ भगवान नहीं थे बल्कि वह हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि मैं रामायण को भी इसी का दर्जा देता हूं। जावेद ने कहा कि वैसे तो मैं नास्तिक हूं लेकिन हिंदू देवी देवता की जन्म भूमि पर जन्म लेना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। कुछ इस तरह से उन्होंने भगवान राम और माता सीता को लेकर अपनी राय रखी है और इस बयान के चलते वह काफी चर्चा में हैं।

लगाए जय सिया राम के नारे

इस कार्यक्रम के दौरान भगवान राम और माता सीता पर बयान देने के साथ जावेद अख्तर को जय सियाराम के नारे लगाते हुए भी देखा गया और उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान लेखक को यह कहते हुए भी देखा गया कि हिंदुओं का दिल हमेशा से बड़ा रहा है उनमें जो बदलाव आए हैं वह नहीं होना चाहिए हिंदुओं को पुराने मूल्यों पर चलना चाहिए।



Tags:    

Similar News