पहली बार मलाइका अरोड़ा संग स्टेज शेयर करने वाले हैं अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर!

Jhalak Dikhhla Jaa 11: 'झलक दिखला झा 11' इन दिनों काफी चर्चा में है। शो को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जज कर रही हैं और अब इस रियलिटी शो में बोनी कपूर भी शिरकत कर सकते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-11-27 08:01 GMT

Jhalak Dikhhla Jaa 11 (Image Credit: Social Media)

Jhalak Dikhhla Jaa 11: अपने हर गुजरते हफ्ते के साथ डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में अब तक आमिर अली का एविक्शन हो चुका है। बता दें कि शो को फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी जज कर रहे हैं। इस बीच खबरें हैं कि शो में एक स्पेशल गेस्ट की एंट्री होने वाली है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर की और अगर बोनी कपूर वाकई इस शो में आते हैं, तो यह पहली बार होगा जब मलाइका और बोनी कपूर साथ में स्टेज शेयर करेंगे, लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं।

'झलक दिखला जा 11' में एंट्री करेंगे बोनी कपूर?

सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोड्यूसर बोनी कपूर शो में एंट्री लेने वाले हैं। बोनी शो में आने वाले पहले गेस्ट हैं। अगर शो में बोनी आते हैं, तो ऐसा पहली बार होगा कि बोनी कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में स्टेज शेयर करेंगे। हालांकि, शो में बोनी की एंट्री को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है।

Full View

बोनी कपूर के बेटे को डेट कर रही हैं मलाइका

बता दें कि मलाइका अरोड़ा बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड हैं। अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया था। हालांकि, बीच में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सामने आई थीं, लेकिन फिर अर्जुन और मलाइका को साथ में स्पॉट किया गया और साथ में क्वालिटी टाइम बिताते देखे गया था, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरों पर ब्रेक लग गया।


शो से बाहर हुए आमिर अली

'झलक दिखला जा 11' से आमिल अली अब बाहर हो चुके हैं। बता दें कि आमिर अली को ‘बिग बॉस‘ का भी ऑफर मिला था, लेकिन आमिर अली ने सलमान खान के रियलिटी शो को रिजेक्ट करते हुए झलक के लिए हामी भरी थी। हालांकि, इस शो में अपना टैलेंट दिखाने का आमिर को खास मौका नहीं मिल पाया और महज दो हफ्तों में ही उनका सफर खत्म हो गया। बता दें कि इससे पहले भी आमिर एक डांस रियलिटी शो को हिस्सा बने थे। दरअसल, उन्होंने अपनी एक्स-वाइफ संजीदा के साथ मिलकर 'नच बलिये' में हिस्सा लिया था और 'नच बलिये' की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Full View


Tags:    

Similar News