Vedaa Mummy Ji Song में समंथा रूथ प्रभु ने कातिल अदाओं से मचाएंगी तहलका

Vedaa Movie Mummy Ji Song Release Date: जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ की फिल्म वेदा का आइटम सॉग जिसमें समंथा रूथ प्रभु ने बिखेरा हुस्न का जलवा इस दिन होगा रिलीज

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-06 08:44 GMT

Vedaa Movie Mummy Ji Song Out ( Image- Social Media) 

Vedaa Movie Mummy Ji Song Out: जॉन अब्राहम (John Abraham) और शरवरी वाघ(Sharvari Wagh) की फिल्म वेदा (Vedaa Movie) इस समय काफी ज्यादा चर्चाओं में छाई हुई है। फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब फिल्म अगस्त में रिलीज की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है। जॉन अब्राहम (John Abraham) ने ताबड़तोड़ एक्शन किया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है। वेदा मूवी (Vedaa Movie) के ट्रेलर ने फिल्म के लिए दर्शकों के मन में उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। तो वहीं अब वेदा मूवी का पहला आइटम सॉग रिलीज किया जाएगा। 

वेदा मूवी का पहला गाना मम्मी जी इस दिन होगा रिलीज (Vedaa Movie Iteam Song Mummy Ji Release Date)-

वेदा मूवी (Vedaa Movie) में जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में नजर आएंगी। तो वहीं फिल्म में आइटम सॉग के लिए Samantha Ruth Prabhu को साइन किया गया है। जिन्होंने Pushpa में आइटम सॉग करके तहलका मचा दिया था। अब समंथा रूथ प्रभु वेदा मूवी (Vedaa Movie) में आइटम सॉग करती हुई नजर आएंगी। वेदा मूवी के सॉग का टाइटल  मम्मी जी रखा गया है। जोकि कल यानि 7 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के गाने Mummy Ji का आज पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसनें इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। अब दर्शकों को फिल्म के गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। 

 वेदा मूवी कब रिलीज होगी (Vedaa Movie Release Date)-

जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की फिल्म वेदा (Vedaa Movie) पहले 12 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया, बता दे कि जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की फिल्म अब 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन एक साथ कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें Stree 2, Khel Khel Mein मूवी शामिल है। जोकि Jonh Abraham, Sharvari Wagh की फिल्म वेदा के लिए मुश्किले खड़ी कर सकती हैं। क्योंकि इन दोनों ही फिल्मों का दर्शको को काफी बेसब्री से इंतजार है।

वेदा मूवी कास्ट (Vedaa Movie Cast)-

वेदा मूवी का निर्देशक निखिल आडवानी है, तो वहीं फिल्म वेदा में मुख्य किरदार में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ नजर आएँगे। 

Tags:    

Similar News