Vedaa Trailer Release Date: जॉन अब्राहम व शरवरी की फिल्म वेदा का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Vedaa Trailer Release Date: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म Vedaa का टीजर रिलीज हो चुका है, ट्रेलर की भी रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-18 05:34 GMT

Vedaa Trailer Release Date (Image-Social Media)

Vedaa Trailer Release Date: जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ की जो फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया। अब जाकर अगस्त के महीने में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जबसे फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तबसे दर्शकों जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म Vedaa के ट्रेलर का इंतजार था। चलिए जानते हैं कब रिलीज होगा Vedaa का ट्रेलर 

जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का ट्रेलर कब रिलीज होगा (Vedaa Trailer Release Date In Hindi)-

जॉन अब्राहम शरवरी वाघ की फिल्म Vedaa वेदा का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का टीजर जबसे रिलीज हुआ था, दर्शको को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था। फिल्म के टीजर में John Abraham और Sharvari Wagh को एक्शन सीन्स करते हुए नजर आएं थे। और Vedaa का टीजर दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था। अब दर्शकों को Vedaa के ट्रेलर का इंतजार है, बता दे कि जॉन अब्राहम की फिल्म Vedaa का ट्रेलर कब रिलीज होगा, पता चल गया है। बता दे कि जॉन अब्राहम की फिल्म Vedaa का ट्रेलर 25 जुलाई 2024 तक रिलीज किया जाएगा। जिस दिन दर्शकों को वेदा की कहानी की पहली झलक देखने को मिलेगी। 

जॉन अब्राहम की मूवी वेदा कब रिलीज होगी (Vedaa Movie Release Date)-

जॉन अब्राहम (Johan Abraham Vedaa) की फिल्म वेदा के लिए अभी दर्शकों को एक लंबा इंतजार करना होगा। बता दे कि फिल्म वेदा (Vedaa Movie) 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का सामना श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 के साथ है। यानि जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा 15 अगस्त 2024 (Vedaa Movie Release Date) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News