रिलीज हुआ 'जॉली एलएलबी 2' नया गाना 'गो पागल', यूं पागलपंती कर रहे अक्षय-हुमा

Update: 2017-01-04 07:35 GMT

मुंबई: साल 2017 में आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बेसब्री को थोड़ी राहत देने के लिए फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का नया गाना 'गो पागल' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षय कुमार और एक्ट्रेस हम कुरैशी होली के रंग में रंगे हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 2013 में आई अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ बोमन ईरानी भी लीड रोल में थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर हिट हुई थी।

हुमा और अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' 10 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। इसे सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। रिलीज किए गए इस गाने को नवाबों की नगरी के शहर लखनऊ में शूट किया गया है।

आगे की स्लाइड में देखिए रिलीज हुआ नया गाना 'गो पागल'

Full View

Tags:    

Similar News