50 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं Kajol, वायरल वीडियो में नजर आया बेबी बंप

Kajol Pregnancy: काजोल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देख ही यूजर्स के बीच चर्चा होने लगी है कि काजोल प्रेग्नेंट हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-10-09 12:13 IST

Kajol Pregnancy

Kajol Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अक्सर अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, जी हां! काजोल अपने बेबाक और गुस्से वाले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बातें कर रहें हैं, उनके मन में जो आता है वे करती हैं। काजोल का ऐसा अंदाज देख कुछ लोगों ने तो उन्हें छोटी जया बच्चन का नाम भी दे दिया है। इन सबके बीच काजोल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देख ही यूजर्स के बीच चर्चा होने लगी है कि काजोल प्रेग्नेंट हैं, जी हां! आइए आपको भी दिखाते हैं।

प्रेग्नेंट हैं काजोल (Kajol Pregnancy)

काजोल देवगन भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वे सुर्खियों का हिस्सा बनीं रहती हैं। काजोल को जब भी पपराजी द्वारा स्पॉट किया जाता है, वे कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं कि उनकी चर्चा होने लग जाती है। अब फिर काजोल का नया वीडियो सामने आ चुका है, जी हां! लेकिन इस बार काजोल अपने बर्ताव की वजह से नहीं, बल्कि अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से खबरों में हैं, उनका नया वीडियो देख यूजर्स कयास लगाने लगें हैं कि काजोल तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं।


काजोल को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया, इस दौरान उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे देख यूजर्स कहने लगे कि काजोल प्रेग्नेंट हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल ग्रे कलर की मिडी पहने नजर आ रही हैं, जो बेहद टाइट है, इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स भी पहनी हुई है। हाई हील्स पहन काजोल अजीब से चल रहीं हैं, जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।

यूजर्स ने किया काजोल को ट्रोल Kajol Getting Trolled For Her Outfit)

काजोल का ये वीडियो देख जहां यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी का कयास लगा रहें हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या काजोल प्रेग्नेंट हैं।" दूसरे ने लिखा, "काजोल का बेबी बंप दिख रहा है।" तीसरे ने लिखा, "इतनी टाइट ड्रेस पहन कर चल ही नहीं पा रही।" चौथे ने लिखा, "जब चल नहीं पाती तो हील्स क्यों पहनती है।" इसी तरह यूजर्स काजोल को बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News