Kajol Photos: 48 की उम्र में काजोल ने दिखाया अपना किलर अंदाज, यहां जानिए! एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

Kajol Photos: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनका नाम सदाबहार एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिना जाता है, और उन्हीं में से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी हैं।

Update: 2023-05-11 15:45 GMT
Kajol Photos (Image Credit- Social Media)
Kajol Photos: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनका नाम सदाबहार एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिना जाता है, और उन्हीं में से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी हैं। काजोल 48 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी खूबसूरती के मामले में वह बॉलिवुड की यंग जेनरेशन को कड़ी टक्कर देती हैं।

लेटेस्ट फोटोशूट में काजोल ने दिखाया अपना किलर अंदाज

काजोल ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बेहद किलर अंदाज देखने को मिल रहा है। काजोल की लेटेस्ट तस्वीरों को देख आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि काजोल की उम्र क्या होगी, उनके चेहरे की चमक आज भी वैसे ही बरकरार है।

अभिनेत्री ने अपनी कुल 5 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक जींस और ब्लैक फुल स्लीव हाईनेक टॉप में एक से एक कातिलाना पोज दे रहीं हैं। काजोल की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, और फैंस पागलों की तरह एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करने में जुट गए हैं।

काजोल ने बताई अपनी पसंदीदा चीजें

काजोल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को डबल खुशी दी है। जी हां!! पहले तो उन्होंने अपनी बेहद ही हॉट तस्वीरें शेयर की और फिर कैप्शन के जरिए अपनी कुछ पसंदीदा चीज़ों का भी जिक्र किया है, क्योंकि फैंस अधिकतर ही अपने फेवरेट सितारों की पसंदीदा चीजें जानना चाहते हैं। काजोल ने इस स्टनिंग तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए बताया कि उनकी फेवरेट चीजें क्या हैं? काजोल ने अपनी पसंदीदा चीज़ों में सबसे पहले जिसका जिक्र किया है वो है एक हाथ में चाय की कप और दूसरे हाथ में किताब के साथ बरसात को देखना। दूसरी चीज उन्होंने बताई कि उन्हें अपने लोगों के साथ हंसना और खाना बेहद पसंद है। इसी तरह उन्होंने एक एक करके अपनी 7 पसंदीदा चीज़ों का खुलासा किया।
देखें पोस्ट -

काजोल वर्कफ्रंट

काजोल 90 दशक से पर्दे पर राज करती आ रहीं हैं, अपने अबतक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। खासतौर पर किंग ऑफ रोमांस यानी कि शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। काजोल आखिरी बार फिल्म "सलाम वेंकी" में नजर आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। काजोल की इस फिल्म में आमिर खान कैमियो करते नजर आए थे।

Tags:    

Similar News