Karan Johar New Movie: करण जौहर ने जन्मदिन पर की नए फिल्म की घोषणा, शाहरूख काजोल आएंगे साथ

Karan Johar New Movie: करण जौहर ने अपने 52वें जन्मदिन पर अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा की, जिसके बाद फैंस ने आशंका लगाना शुरू कर दिया फिल्म के नाम व एक्टर के बारे में

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-25 08:57 GMT

Karan Johar New Movie

Karan Johar Birthday: आज करण जौहर अपना 52वां  (Karan Johar Age) जन्मदिन मना रहे हैं। करण जौहर के जन्मदिन के अवसर पर उनके चाहने वालों समेत अन्य लोग करण जौहर को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की सुभकामनाएं दे रहे हैं। करण जौहर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कल रात एक पार्टी का भी आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। करण जौहर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने प्रशंसकों के लिए अपने नए प्रोजेक्ट (Karan Johar New Movie) के बारे में घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने अगले निर्देशन उद्यम का घोषणा किया है। जिससे उनके प्रशंसको के बीच उत्साह बढ़ गया है। क्या एक बार फिर से करण जौहर बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी Shahrukh Khan और Kajol के साथ फिल्म बना रहे हैं।  

करण जौहर ने 52वें जन्मदिन पर की नई फिल्म की घोषणा (Karan Johar Upcoming Movie)-


करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम (Karan Johar Instagram) पर अपनी एक स्टालिश तस्वीर साझा कि है। जिसमें करण जौहर सफेद कलर की शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं।  और अपने ने प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट पकड़े हुए हैं। डॉक्यूमेंट के कवर पेज पर लिखा है- शीर्षक रहित नैरेशन ड्राफ्ट करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 25 मई 2024।" उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- Get Set Go..और उसके बाद हार्ट इमोजी लगाया। 

जैसे ही करण जौहर (Karan Johar) ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में अनॉउंसमेंट किया। तबसे फैंस समेत हर कोई फिल्म के कास्ट को लेकर चर्चा करने लगा। तो वहीं फैंस ने कहा कि क्या एक बार फिर से शाहरूख खान व काजोल की जोड़ी नजर आएगी। तो वहीं कई लोगों का कहना है कि क्या शेहशांह की जोड़ी कियारा आडवानी व सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से साथ में नजर आएगी। तो वहीं अन्य लोगों ने उम्मीद जताई है की करण जौहर के अपकमिंग फिल्म में एक नई बॉलीवुड जोड़ी देखने को मिलेगी। 

Tags:    

Similar News