Karan Kundrra Tejasswi Prakash: सुधा चंद्रन के माता की चौकी पर तेजस्वी-करन आए नजर, साथ में की पूजा

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक तेजरन यानी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करन कुंद्रा (Karan Kundrra) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-08 04:03 GMT

Tejasswi Prakash Karan Kundrra (Image: Social Media)

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक तेजरन यानी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करन कुंद्रा (Karan Kundrra) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर ये कपल चर्चा में हैं। दरअसल तेजस्वी और करण टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) के यहां माता की चौकी (Mata Ki Chauki) पर गए थें। जहां से दोनों का पिक और वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ही कपल साथ में काफी अच्छे दिख रहे थें।

सुधा चंद्रन की माता की चौकी 

करण और तेजस्वी टीवी ऐक्ट्रेस (Tv Actress) सुधा चंद्रन की माता की चौकी में नजर आए। दरअसल सुधा चंद्रन ने माता की चौकी का आयोजन किया था। इस दौरान ये कपल साथ में नजर आएं। करण और तेजस्वी ने साथ में पूजा भी किया। बता दें तेजा सूट में नजर आईं तो वहीं करण व्हाइट शर्ट और ब्लैक पंत में दिखें। करण ने सिर पर चुन्नी भी बंध रखी थी। तेजरन के साथ नागिन (Naagin Show) की अदाकारा अदा खान (Adaa Khan) भी नजर आईं। बता दें अदा और तेजस्वी काफी अच्छी दोस्त हैं। अदा येलो कलर की सूट में नजर आईं तो वहीं सुधा चंद्रन ने भी येलो साड़ी विथ ग्रीन ब्लाउज के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया था।

बता दें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की मुलाकात 'बिग बॉस सीजन 15' (Bigg Boss 15) में हुई थी। घर में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद था। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों को तमाम मौकों पर साथ में देखा जाता रहता है। वहीं हाल ही में इस कपल ने दुबई में घर खरीदा है और मुंबई में भी घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

तेजस्वी करन के प्रोजेक्ट्स

बता दें तेजस्वी और करण के प्रोजेक्ट्स तेजस्वी प्रकाश एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' (Supernatural Show Nagin 6) में लीड रोल में नजर आ रही हैं। जहां उन्हें फैंस से भी ढेरों प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर करण कुंद्रा कलर्स के (Colors Tv) अपकमिंग शो (Tv Show) 'इश्क में घायल' (Ishq mein Ghayal) में नजर आने वाले हैं। जिसमें रीम शेख और गशमीर महाजनी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 

Tags:    

Similar News