आशिकी 3 मे अपना जलवा दिखाएंगे कार्तिक आर्यन, फैंस को वीडियो के साथ दिया ये सरप्राइज

आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-05 14:41 GMT

आशिकी 3 मे अपना जलवा दिखाएंगे कार्तिक आर्यन, फैंस को वीडियो के साथ दिया ये सरप्राइज

Kartik Aaryan Aashiqui 3 Movie: एक्टर कार्तिक आर्यन लाखों-करोड़ो फैंस के दिल पर राज़ करते हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन लगातार एक के बाद एक हिट फ़िल्में दे रहे हैं। 'भूल भुलैया 2' की अपार

सफलता के बाद वो अब अपने फैंस को एक और बड़ी फिल्म की सौगात देने वाले हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है जिस पर 'आशिकी 3' लिखा हुआ हैं।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया फिल्म का पहला लुक

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशिकी 3 का एक वीडियो शेयर किया है। कार्तिक ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी दिया जिसमे उन्होंने लिखा है कि "अब तेरे बिन जी लेंगे हम। जहर जिंदगी का पी लेंगे हम #आशिक3... ये होने जा रहा है दिल दहलाने वाला !! बसु दा के साथ ये मेरा पहला। और कुछ ही देर में यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया है। फैंस इस पोस्ट को काफी ज्यादा लाइक कर रहे हैं। वही फैंस पोस्ट पर काफी ज्यादा कमेंट भी कर रहे हैं। हज़ारों यूजर्स ने कई इमोजी बनाकर अपने चहेते फैंस के लिए खुशी भी जाहिर की।

इन फिल्मो में भी नजर आएंगे कार्तिक आर्यन:

कार्तिक आर्यन के पास इसके अलावा रोहित धवन की शहजादा भी है। जो एक बड़ी मसाला एंटरटेनर मूवी साबित होगी। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। इन दोनों की केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद करते हैं, और इन्हे एक साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म अला विकुंठपुरमुलु का रीमेक है। इस फिल्म में परेस रावल और मनीष कोइराला भी दिखाई देंगे।

आशिकी 3 अब तक की सबसे सैड लव स्टोरी:

जैसा कि आप लोग जानते हैं इस मूवी के 2 पार्ट ऑलरेडी आ चुके हैं। जिस के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे। अब इस मूवी का तीसरा पार्ट यानी आशिकी 3 मूवी बॉक्स ऑफिस पर आ रहा है। आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई हैं।

Tags:    

Similar News