Karva Chauth: हाथ में थाली लिए पूजा करने पहुंचीं शिल्पा, लाल साड़ी में ढा रहीं कहर

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराएं भी करवा चौथ के दिन व्रत रखती हैं। पूजा करती हैं। हर साल अभिनेता अनिल कपूर के घर पर उनकी पत्नी सुनीता करवा चौथ की पूजा और सेलिब्रेशन का पूरा इंतजाम करती हैं। इस इवेंट पर कई बड़ी अभिनेत्रियां भी शामिल होती हैं।

Update: 2020-11-04 14:00 GMT
Karva Chauth 2020: हाथ में पूजा की थाली लिए पूजा करने पहुंचीं शिल्पा, लाल साड़ी में ढा रहीं कहर

मुंबई: 4 नवंबर यानी आज महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। इस दिन सभी सुहागन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को भगवान शिव की पूजा करके चांद को देख कर ही अपना व्रत तोड़ती हैं। बॉलीवुड में भी करवा चौथ का त्योहार काफी जोर-शोर से मनाया जाता है।

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराएं भी करवा चौथ के दिन व्रत रखती हैं। पूजा करती हैं। हर साल अभिनेता अनिल कपूर के घर पर उनकी पत्नी सुनीता करवा चौथ की पूजा और सेलिब्रेशन का पूरा इंतजाम करती हैं। इस इवेंट पर कई बड़ी अभिनेत्रियां भी शामिल होती हैं।

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया को धमकी: एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, दो उड़ानों को खतरा

ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रहीं शिल्पा

हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर के घर करवाचौथ की पूजा रखी गई है। इस पूजा में शिल्पा शेट्टी, नीलम कोठारी जैसी कई अभिनेत्रियां शामिल हुईं। इन खूबसूरत अदाकाराओं की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। करवा चौथ पर हर साल फैंस को शिल्पा शेट्टी के फोटोज का इंतजार रहता है। इस बार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ के लिए लाल रंग की साड़ी, सिंदूर लगाए शिल्पा का ट्रेडिशनल लुक बहुत सुंदर लग रहा है।

हाथों में चूड़ा, मांग सिंदूर, गले में मंगलसूत्र के साथ शिल्पा काफी खूबसूरत दिखीं। माथे पर लगी लाल बिंदी उनके लुक को कम्पलीट कर रही थी। लाल साड़ी में शिल्पा बहुत सुंदर दिखीं। वो पूजा की थाली लिए अनिल कपूर के घर में एंटर हुईं। साथ ही उन्होंने मास्क हाथ में लिया हुआ था।

मैचिंग मास्क में नजर आयीं अभिनेत्री नीलम

शिल्पा के अलावा संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी पूजा की थाली लिए अनिल कपूर के घर पहुंचीं। वो भी रेड कलर के आउटफिट में और मास्क लगाए नजर आईं। साथ ही अभिनेत्री नीलम कोठारी भी पूजा के लिए पहुंचीं। वो भी रेड कलर के सूट में दिखीं। नीलम ने मैचिंग मास्क लगाया हुआ था।

ये भी पढ़ें: हाथरस केसः PFI से जुड़े चारों सदस्यों को UP STF ने 3 दिनों की रिमांड पर लिया

Tags:    

Similar News