Khatron Ke Khiladi 14 रोहित शेट्टी से बहस के बाद बाहर हुए आसिम रियाज, क्या शो में वापस आएंगे आसिम

Khatron Ke Khiladi Season 14 Asim Riaz: खतरों के खिलाड़ी 14 से आसिम रियाज को बाहर कर दिया गया है, जानिए क्या है पूरा मामला

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-06-03 05:27 GMT

Khatron Ke Khiladi Season 14 Eviction  

Khatron Ke Khiladi Season 14 Asim Riaz : इस समय टीवी जगत में रियलटी शो को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं। जहाँ एक तरफ Bigg Boss OTT 3 Promo रिलीज कर दिया गया है। तो वहीं रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का भी ऐलान कर दिया गया है। रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi Season 14 की शुरूआत हो चुकी है। शो के सभी कंटेस्टेंट रोमानिया शूटिंग के लिए निकल चुके हैं। और शो के पहले हफ्ते की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। Khatron Ke Khiladi Season 14 Contestants रोमानिया से हर रोज कोई ना कोई वीडियो व फोटो शेयर करते नजर आ रहे हैं। बता दे कि Khatron Ke Khiladi 14 को लेकर एक न्यूज सामने आई है। पहले हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 14 से आसिम रियाज को बाहर कर दिया गया है.

खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर हुए आसिम रियाज (Khatron Ke Khiladi Season 14 Asim Riaz Evicted)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14को लेकर इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि वहां पर काफी ड्रामा शुरू हो गया है।आसिम रियाज और  होस्ट रोहित शेट्टी के बीच काफ़ी ज़्यादा बहस हुए हैं। जिसके बाद आसिम रियाज(Asim Riaz)को शो से बाहर जाने के लिए कहा गया है।इससे पहले भी खबरें आईं कि आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच बहस हुई है जिसका बुरा आसिम रियाज़ और अभिषेक कुमार के बीच सुलह करा दी गई थी। अब जाकर ये खबरे आ रही हैं कि आसिम रियाज़ और शो के होस्ट रोहित शेट्टी के बीच बहस हुई है.

खबरों की माने तो एक टास्क में हारने के बाद असीम रियाज़ का रोहित शेट्टी के साथ बहुत बड़ा झगड़ा हुआ। इससे सेट पर तनाव पैदा हो गया और खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 से उन्हें बाहर कर दिया गया।

जब इन सबके बारे में Asim Riaz और उनकी टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो इस खबर को झूठ बताया गया और चैनल ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

क्या शो में वापस आएंगे आसिम रियाज (Khtron Ke Khiladi 14 Asim Riaz)-

आसिम रियाज को शो से बाहर कर दिया गया है.ये तो आसिम रियाज या उनकी टीम द्वारा पुष्टि किये जाने के बाद ही पता चलेगा. अगर आसिम शो से बाहर चले गए हैं तो वो वापस आएंगे की नही ये तो Rohit Shetty और चैनल ही बता सकते हैं अभी सबके बारे में हमारे पास किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 कब आएगा (Khatron Ke Khiladi Season 14 Start Date)-

रोहित शेट्टी का शो Khatron Ke Khiladi Season 14 की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। तो वहीं सभी कंटेस्टेंट फाइनल कर लिए गए हैं। बता दे कि Khatron Ke Khiladi Season 14 की शुरूआत जून के महीने में कर्लस टीवी पर हो जाएगी। दर्शक शनिवार व रविवार को रात में ये शो स्ट्रीम कर सकेंगे। 

Tags:    

Similar News