Khel Khel Mein Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल' में पोस्टर के साथ रिलीज डेट जारी

Khel Khel Mein Release Date: अक्षय की आने वाली फिल्म खेल-खेल में की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर जारी।चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-23 07:22 GMT

Khel Khel Mein Real Story (Photo- Social Media)

Khel Khel Mein Release Date: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म खेल-खेल में जिसका दर्शको को काफी लम्बे समय से इंतजार था।आज उनका वो इंतज़ार ख़त्म हो चुका है क्योंकि खेल-खेल में का पोस्टर जारी किया गया है।पोस्टर के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein Movie) की रिलीज डेट पर भी पर्दा उठ गया है। चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म और इसके बारे में अन्य जानकारी 

खेल खेल में रिलीज की तारीख (Khel Khel Mein Release Date)-

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म खेल-खेल में (Khel Khel Mein Movie) जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था अब जाकर रिलीज डेट सामने आ चुकी है. पहले ऐसी खबर आ रही थी कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। क्योकि इस दिन एक साथ कई सारी फिल्में रिलीज होंगी जिसमें श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 हैं। जॉन अब्राहम की वेदा फिल्म है तो वही पैन इंडिया मूवी थंगलान भी अगस्त में ही रिलीज हो रही है। पहले से ही फ्लॉप फिल्मों का टैग लेकर गुम रहे अक्षय कुमार को उनकी फिल्म Khel Khel Mein से काफी उम्मीदें हैं। खेल-खेल में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। अब देखने लायक होगा कि अक्षय कुमार की ये फिल्म कितनी कमाल कर रही है। पहले फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

खेल खेल में मूवी कास्ट ( Khel Khel Mein Movie Cast)-

मूदसर अजीज की फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein Movie) अक्षय कुमार के अलावा, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल जैसे अन्य कलाकार नजर आने वाले है।

खेल खेल में ट्रेलर रिलीज की तारीख (Khel Khel Mein Trailer Release Date)-

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म का अभी टीजर(Khel Khel Mein Teaser) भी रिलीज नहीं हुआ है और फिल्म की रिलीज डेट इतने पास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय कुमार की फिल्म खेल का टीज़र वीक है जारी किया जा सकता है।तो वही खेल खेल में फिल्म का ट्रेलर अगस्त के पहले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News