Bhojpuri Latest Song: खेसारी का मूड बनाने के लिए रक्षा गुप्ता ने किया ऐसा काम, फिर जो हुआ, देखते रह जाएंगे आप

Khesari Lal Yadav-Raksha Gupta Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव अपने गानों के चलते दर्शकों के बीच छाएं रहते हैं। वह जिस भी अदाकारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, उन्हीं के साथ ही उनकी जोड़ी धमाका कर देती है।

Update: 2023-07-28 11:59 GMT
Khesari Lal Yadav-Raksha Gupta Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव अपने गानों के चलते दर्शकों के बीच छाएं रहते हैं। वह जिस भी अदाकारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, उन्हीं के साथ ही उनकी जोड़ी धमाका कर देती है। खेसारी लाल यादव की एक और खास बात यह है कि महज उनके नाम से ही फिल्में और गाने हिट हो जाते हैं, जी हां! एक दिन के अंदर ही उनके गाने मिलियन व्यूज क्रॉस कर जाते हैं। अभी हाल फिलहाल में ही खेसारी लाल यादव का एक गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर जबरदस्त गर्दा उड़ा रहा है।

बवाल काट रहा है खेसारी लाल यादव का ये गाना

खेसारी लाल यादव के जिस गाने की हम बात कर रहें हैं उसका नाम "पीलs राजा घोर के" है। यह गाना बेहद जबरदस्त है, इसे सुन यकीनन आपका मूड बन जायेगा और आप झूमने लग जायेंगे। खेसारी संग गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रहीं हैं, जिन्होंने अपने जबरदस्त डांस से गर्दा उड़ा दिया है। पूरे गाने में रक्षा गुप्ता खेसारी लाल यादव के पीछे पड़ी हुईं हैं, उन्हें छेड़ रहीं हैं, वहीं खेसारी रक्षा गुप्ता से दूर भाग रहें हैं। रक्षा गुप्ता के जबरदस्त डांस के साथ ही गाने में उनका हॉट अंदाज भी देखने को मिल रहा है।

इस फिल्म का है गाना "पीलs राजा घोर के"

हाल ही में रिलीज हुए खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता का वीडियो सॉन्ग "पीलs राजा घोर के" फिल्म "अपराधी" का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ ही शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने की लिरिक्स विजय चौहान ने लिखी है और म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है। खेसारी और रक्षा गुप्ता का यह गाना बेहद धमाकेदार है, दर्शक इसे बार-बार सुन रहें हैं। खासतौर पर रक्षा गुप्ता ने अपने डांस और कमाल के एक्सप्रेशन से दर्शकों को मोहित कर लिया है। इस धांसू गाने को आप टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News