Bhojpuri Gana: खेसारी के इस रोमांटिक गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, रितु सिंह संग हॉट केमिस्ट्री देख मचल उठा दर्शकों का मन

Khesari Lal Yadav bhojouri Song: खेसारी की फिल्म "संघर्ष" का वीडियो सॉन्ग "चटर चटर" खूब वायरल हो रहा है, और यूजर्स धड़ल्ले से Reels भी बना रहें हैं।

Update: 2023-07-29 11:55 GMT
Khesari Lal Yadav bhojouri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म "संघर्ष 2" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को इतना उत्साहित कर दिया है कि वे अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहें हैं। इसी बीच खेसारी की फिल्म "संघर्ष" का वीडियो सॉन्ग "चटर चटर" खूब वायरल हो रहा है, और यूजर्स धड़ल्ले से Reels भी बना रहें हैं।

यूट्यूब पर वायरल हुआ खेसारी का "चटर चटर" सॉन्ग

खेसारी लाल यादव का कोई ना कोई गाना अक्सर ट्रेंड में रहता है। इन दिनों "संघर्ष" का सॉन्ग "चटर चटर" यूट्यूब पर तहलका मचाए हुए है। यह गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है और अबतक कई लोग इस गाने पर रील भी बना चुके हैं।

खेसारी के साथ ये एक्ट्रेस आ रहीं नजर

खेसारी लाल यादव के साथ "चटर चटर" गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस रितु सिंह नजर आ रहीं हैं। रेड कलर की छोटी सी ड्रेस में रितु सिंह ने गाने में जबरदस्त तहलका मचा दिया है। वहीं खेसारी लाल यादव का गाने में दबंग अंदाज दिखाई दे रहा है। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखते बन रही है। खेसारी और रितु का एनर्जी से भरा डांस देख आप भी अपना आपा खोकर उनकी धुन में रंग जायेंगे।

अब तक गाने को मिल चुके हैं इतने मिलियन व्यूज

"चटर चटर" गाना बेहद शानदार है। यह लगभग चार साल पहले वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। रिलीज के चार साल बाद भी यह गाना आज भी दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा था, जबकि म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया था। इस गाने ने अबतक 60 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं।

Tags:    

Similar News