Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी SAD सॉन्ग 'डोली में न बईठहें' हुआ वायरल, वीडियो देखें

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक दर्द भरा गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। खेसारी के इस गाने का नाम डोली में न बईठहें (Doli Me Na Baithe) )है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-26 03:01 GMT

खेसारी लाल और अनीशा पांडे (फोटोःसोशल मीडिया)

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक दर्द भरा गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। खेसारी के इस गाने का नाम डोली में न बईठहें (Doli Me Na Baithe) )है। यह सैड गानालसीधे लोगों के दिलों को छू रहा है। यही वजह है कि इस गाने के यूव्ज तेजी से बढ़ रहा है।

बता दें कि इस भोजपुरी सैड सॉन्ग में खेसारी के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अनीशा पांडे हैं। यह गाना इस समय यूट्यूब पर गर्दा मचा रहा है। अबतक इस सैड सॉन्ग को 23 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गाना आप आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। क्योंकि इस चैनल पर अभी यह गाना रिलीज हुआ है। इस इमोशनल गाने में खेसारी लाल यादव और अनीषा पांडे की जोड़ी लोगों को रुला दी है।

दरअसल इस सैड सॉन्ग में खेसारी और अनीशा प्रेमी और प्रेमिका के रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें खेसारी के प्रेमिका की शादी किसी और से होने जा रही है। जिसकी जानकारी खेसरी को पहले से होती है। खेसारी एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए है। तभी उनका एक दोस्त आ कर बताता है कि ए भईया तहार गर्लफ्रेंडवा के बियाह होता मर्दे। यह सुन खेसारी पहले दुखी होते हैं और बोलते हैं, "उनसे लिया हुआ जनमों जनम का वादा है मुझे खुद पर कम, भरोसा उनपर ज्यादा है"। यही से गाना शुरू हो रहा है।

Full View

इस भोजपुरी सैड सॉन्ग को अखिलेश कश्यप ने लिखा है। जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। वहीं बईठहें' गाने को प्रोड्यूस किया है मनोज मिश्रा ने, जबकि सुशांत सिंह और कुमार चंदन के निर्देशन में यह गाना बना है। इसके साथ है इस गाने को परिकल्पना किया है विवेक सिंह ने और डिजिटल विक्की यादव ने। बताते चलें कि खेसारी का यह सैड सॉन्ग लोगों को खूब पंसद आ रहा है। भोजपुरी प्रेमियों में इस गाने का क्रेज देखने को मिल रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News