जाह्नवी के बर्थडे पर खुशी ने शेयर किया प्यारा वीडियो, देख आ जाएगी श्रीदेवी की याद

आज अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का बर्थडे है। इस मौके पर जाह्नवी के दोस्त और फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं उनके फैंस का सोशल मीडिया पर बर्थडे विश करने का तांता लगा हुआ है। इस दरमियान जाह्नवी की लाडली बहन खुशी ने  सोशल मीडिया पर कुछ अलग तरीके से अपनी  बड़ी बहन का बर्थडे विश किया।  इस पोस्ट और वीडियो  ने सभी का ध्यान अपने ओर खींच लिया है इस वीडियो में जाह्नवी डांस करती दिख रही हैं

Update: 2021-03-06 12:45 GMT
जाह्नवी मस्त होकर डांस कर रही हैं

नई दिल्लीः आज अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का बर्थडे है। इस मौके पर जाह्नवी के दोस्त और फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं उनके फैंस का सोशल मीडिया पर बर्थडे विश करने का तांता लगा हुआ है। इस दरमियान जाह्नवी की लाडली बहन खुशी ने सोशल मीडिया पर कुछ अलग तरीके से अपनी बड़ी बहन का बर्थडे विश किया। इस पोस्ट और वीडियो ने सभी का ध्यान अपने ओर खींच लिया है इस वीडियो में जाह्नवी डांस करती दिख रही हैं

आखिर क्या है इस वीडियो में-

अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन के मौके पर खुशी ने सोशल मीडिया पर जह्नवी का एक प्यारा सा वीडियो और पोस्ट शेयर किया। इस वीडियो में जाह्नवी मस्त होकर डांस कर रही हैं। वहीं पीछे खुशी गोद में दिखाई दे रही हैं। इसक वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, हैपी बर्थडे मेरी सबकुछ, मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी।

देखें वीडियोः

'रूही' में दिखा जाह्नवी का ग्लैमर अवतारः

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म 'रूही' का गाना 'नदियों पार' हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें जाह्नवी नए अवतार में दिख रही है। जाह्नवी का यह कातिलाना लुक कहर बरसा रहा है। इस गाने में यह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। इनके इस नये अवतार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस बदले लुक की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं गाने को मिले-जुले रिऐक्शंस मिले हैं। गाना 'लेट द म्यूजिक प्ले' का रिक्रिएटेड वर्जन है। पुराने गानों को रीमिक्स करने पर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई है।

11 मार्च को रिलीज हो रही जाह्नवी रूही होगी रिलीजः

इस मूवी की बात करे तो लोगों में इसे लेकर बहुत ही उत्सुक्ता है। क्योकि पहली बार जाह्नवी इस अवतार में नजर आ रही है।आप को बता दें कि यह मूवी हॉरर कॉमेडी है। इसमें जाह्नवी के साथ अभिनेता राजकुमार राव नजर मुख्य रोल में है। वहीं यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों लगा जाएगी

Tags:    

Similar News