सुशांत सिंह राजपूत ने की इस एक्ट्रेस से शादी, शामिल हुए अनुपम खेर

Update:2016-02-05 17:54 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने शादी अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर किया है। इसमें वो शेरवानी में पहने नजर आएं। अरे आप चौंक गए, दरअसल सुशांत ने रीयल में नहीं, रील लाइफ में एक्ट्रेस कायरा अडवाणी से शादी की है। फिल्म ' धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में वे क्रिकेटर धोनी का रोल प्ले कर रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी का रोल एक्ट्रेस कायरा कर रही है। इससे पहले वे फिल्म 'फगली' (2014)में नजर आई थी और धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड का रोल दिशा पटानी कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत- अनुपम खेर

फिल्म से जुड़ी बातें

इस फिल्म का डॉयरेक्शन नीरज पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रांची में हुई है। फिल्म में अनुपम खेर, धोनी के पिता ’पान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज़ होगी।कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत क्रिकेटर धोनी के घर भी पहुंचे थे और उनकी बेटी जीवा के साथ ट्विटर पर फोटो शेयर थी। महेंद्र सिंह धोनी अपने ऊपर बन रही फिल्म की शूटिंग देखने भी सेट पर पहुंचे थे। उन्होंने ट्विटर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। फिल्म में सुशांत फील्ड में पसीना बहाते भी नजर आएंगे है।

स्लाइड्स में देखिए धोनी बने सुशांत सिंह राजपूत की कुछ और फोटोज...

[su_slider source="media: 7429,7431,7428,7433,7427,7432" data-width="620" data-height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"]

Tags:    

Similar News